फरहान अख्तर ने “डॉन 3 के लीड रोल को लेकर तोड़ी चुप्पी ,बोलें क्यों रणवीर इस रोल के लिए हैं फिट

डॉन 3 के टीजर ने ट्रोलर्स के बीच तहलका मचा दिया। जहां कुछ लोगों ने इस फिल्म को लेकर अपना इंटरेस्ट दिखाया तो वहीं, कुछ लोगों ने शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की बात पर नाराजगी जताई और जमकर ट्रोल किया ।

मनोरंजन डेस्क- फरहान अख्तर की अपकमिंग फिल्म डॉन 3 चर्चा में बनी हुई है। डॉन 3 की रिलीज से ज्यादा इसकी स्टारकास्ट को लेकर लोगों में इंटरेस्ट नजर आ रहा हैं। दरअसल ,डॉन फिल्म में जहा डॉन का किरदार निभाने वाले पहले अमिताभ बच्चन फिर शाहरुख खान थे, वहीं इस बार डॉन 3 के लीड रोल में रणवीर सिंह नजर आएंगे,इस रिप्लेसमेंट की घोषणा खुद फरहान अख्तर ने किया जिसके बाद फैंस मे खलबली मच गई थी।

डॉन 3 के टीजर ने ट्रोलर्स के बीच तहलका मचा दिया। जहां कुछ लोगों ने इस फिल्म को लेकर अपना इंटरेस्ट दिखाया तो वहीं, कुछ लोगों ने शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को लेने की बात पर नाराजगी जताई और जमकर ट्रोल किया । इस रिप्लेसमेंट पर सबसे ज्यादा फजीहत रणवीर सिंह की हुई। अब इसको लेकर डॉन 3 के डायरेक्टर फरहान अख्तर ने शाह रुख को रिप्लेस कर रणवीर सिंह को लेने के फैसले पर चुप्पी तोड़ी है।

फरहान अख्तर ने बताया कि रणवीर सिंह को जब इस फिल्म के लीड रोल का ऑफर दिया गया तो वह खुद भी डॉन का किरदार निभाने में हिचक रहे थे। उन्हें लेजेंड्री एक्टर अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के निभाए इस आइकोनिक रोल को आगे बढ़ाने में घबराहट हो रही थी। इसी कड़ी में फरहान ने आगे कहा ऐसी हालत शाह रुख खान की भी थी, जब उन्हें डॉन का किरदार निभाना था तब लोग कह रहे थे कि शाहरुख अमिताभ बच्चन के निभाए इस आइकोनिक रोल को आगे कैले बढ़ाएंगे । फिर जब शाहरुख ने कर दिखाया था तो लोग तारीफ कर रहे थे। ऐसे मे मैं इसे आगे बढ़ाने के लिए बेहद एक्साइटेड हूं। मेरा मतलब है रणवीर कमाल के हैं। वो इस पार्ट के लिए परफेक्ट हैं।

Related Articles

Back to top button