क्या “गदर 2” के बाद “कहो ना प्यार है 2” में दिखेंगी अमीशा पटेल , ऋतिक रोशन को लेकर कह दी बड़ी बात

फिल्म "गदर 2 " के जरिए अमीशा पटेल ने बड़े पर्दे पर शानदार वापसी किया हैं। गदर 2 को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है तभी वह सलमान की सुल्तान और शाहरुख की पठान को पछाड़ते हुए आगे बढ़ती जा रही हैं।

मनोरंजन डेस्क- फिल्म “गदर 2 ” के जरिए अमीशा पटेल ने बड़े पर्दे पर शानदार वापसी किया हैं। गदर 2 को फैंस का बेशुमार प्यार मिल रहा है तभी वह सलमान की सुल्तान और शाहरुख की पठान को पछाड़ते हुए आगे बढ़ती जा रही हैं।”गदर 2″ में सकीना का किरदार फैंस को बहुत पसंद आया है। ऐसे में अमीशा पटेल का “कहो ना प्यार है” को लेकर बयान सामने आया है।

एक्ट्रेस से उनके पहले को स्टार ऋतिक रोशन को लेकर सवाल पूछा गया है जिस पर अमीषा ने बताया है कि वह उनके साथ “कहो ना प्यार है” की रोमांटिक लव स्टोरी से अपने करियर की शुरुआत की थी जो कि काफी हिट रही थी, जिस तरीके से तारा सिंह और सकीना की जोड़ी को 22 साल बाद भी फैंस का बेइंतेहा प्यार देखने को मिल रहा है ,वैसे ही राज और सोनिया की जोड़ी को भी दुबारा बड़े पर्दे पर लाने पर प्यार मिलेगा।

अमीशा ने आगे कहा ”सनी देओल के साथ आपने देखा है कि गदर और गदर 2 में मेरी बॉन्डिंग काफी अच्छी रही है। ठीक उसी तरह ऋतिक रोशन संग बड़े पर्दे पर मेरी कैमिस्ट्री काफी शानदार रही है, जो लोगों को काफी पसंद आई। अमीषा के इस बयान से राकेश रोशन की ‘कहो न प्यार है 2’ को लेकर जरूर सोचेंगे।

Related Articles

Back to top button