सीएम योगी आज पहुंचेंगे अयोध्या, कई कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम योगी दर्शन-पूजन और विकास योजनाओं कें स्थलीय निरीक्षण के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. सीएम आज 19 अगस्त को लगभग 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क पहुंचेंगे.

अयोध्या; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शनिवार को अयोध्या दौरे पर रहेंगे। यहां सीएम योगी दर्शन-पूजन और विकास योजनाओं कें स्थलीय निरीक्षण के कार्यक्रम प्रस्तावित हैं. सीएम आज 19 अगस्त को लगभग 11 बजे हेलीपैड राम कथा पार्क पहुंचेंगे. इसके पश्चात वह महंत श्रीरामचन्द्र परमहंस दासजी महाराज की समाधि स्थल पर श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे.

फिर मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर में दर्शन पूजन व मंदिर निर्माण के कार्यों का अवलोकन करेंगे. तत्पश्चात अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे. सीएम योगी दो घंटे के अयोध्या प्रवास के बाद लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे. डीएम नीतीश कुमार के अनुसार मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए सभी व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं. मुख्यमंत्री की सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए गए हैं.

गौरतलब है कि राम मंदिर निर्माण के साथ अयोध्या का विकास सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट में से एक है. यही कारण है कि सीएम योगी अक्सर अयोध्या का का दौरा करते देखे जाते हैं. साथ ही वहां अयोध्या के विकास को लेकर अधिकारियों के साथ समय-समय पर समीक्षा बैठक करते हैं.

Related Articles

Back to top button