अगर आप घूमने के हैं शौकीन,तो दुनिया के इन शहरों में जरुर जाए !

यूके का बकिंघम पैलेस..इसका तो नाम आप सबने सुना ही होगा. इस लोकप्रियता की वजह से ही लोग इस जगह पर सबसे ज्यादा घूमने के लिए जाया करते है. ये जगह लंदन के ब्रिटिश शासन को बखूबी दिखाती है.

डिजिटल डेस्क- क्या आपको दुनियाभर में घूमने और दुनिया देखने का शौक है. तो ये खबर आपके लिए ही है. जी हां दुनियाभर के देशों में ऐसे कई टूरिस्ट स्पॉट हैं. जिन्हें आप सर्च करके घूमने के लिए जा सकते हैं. हर साल ऐसे ही बेस्ट स्पॉट की लिस्ट तैयार की जाती है.और इन्हीं जगहों को लोग सबसे ज्यादा सर्च करते हैं.

यूके का बकिंघम पैलेस..इसका तो नाम आप सबने सुना ही होगा. इस लोकप्रियता की वजह से ही लोग इस जगह पर सबसे ज्यादा घूमने के लिए जाया करते है. ये जगह लंदन के ब्रिटिश शासन को बखूबी दिखाती है. ये महल में क्वीन ऐलीजाबेथ रहा करती थी. अगर आप यूके आ रहे हैं तो इस जगह पर बिना घूमे जाना एक तरीके से बेकार है.
इसके अलावा लंदन की एक और जगह है जो कुछ इसी तरीके की हैं. वो बिग बेन… बिग बेन क्लॉक टॉवर के अंदर बड़ी सी घंटी को दिया गया है.बता दें कि ये घंड़ी दुनिया की चार फेस वाली सबसे बड़ी घंड़ी है. इसकी एक्यूरेसी अभी भी उतनी ही सटीक है. और दूर-दूर से इस जगह को देखने के लिए लोग बड़ी संख्या में यहां आते हैं.
इस घंटी की आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई देती है.

इसी की तरह एक देश और है.जहां पर दुनिया का इकलौता और सबसे खूबसूरत पिरामिड है.वो हैं गीजा का पिरामिड जो की मिस्त्र देश में बना हुआ है. गीजा का पिरामिड दूसरे पिरामिडों में से मिस्त्र का सबसे बड़ा और सदियों पुराना पिरामिड है.बता दें कि 6वीं शताब्दी में बना ये पिरामिड 2.3 मिलियन लाइमस्‍टोन्‍स ब्‍लॉक्‍स और ग्रेनाइट पत्थरो से लगा हुआ है. इस पिरामिड को बनाने में सालों लग गए थे. ये पिरामिड इतना बड़ा है कि अंतरिक्ष से भी देखा जा सकता है.

इसके अलावा इंडोनेशिया का बाली शहर है,जो दुनियाभर में लोगों के लिए आकर्षक का केंद्र रहा है. ये एक ऐसा टूरिस्ट स्टेशन है. जहां पर एक विश्व प्रसिद्ध मंदिर है. बाली घूमने के लिए आने के लिए वाले लोग इस मंदिर के बारे में काफी चीजें खोजा करते हैं. परिवार वालों के साथ घूमने और फोटोग्राफी के लिए ये जगह काफी ज्यादा बेस्ट है.

Related Articles

Back to top button