घोसी उपचुनाव; सपा कार्यकर्ताओं ने चौकी इंचार्ज को धमकाया, अब बूथ लूटने की तैयारी कर रहे- डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा प्रत्याशी के रिश्तेदारों द्वारा चौकी प्रभारी को धमकाया जा रहा है. उन्होंन बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा गुंडई, अराजकता पर उतर आई है. हम निर्वाचन आयोग से आज शिकायत करेंगे की सपा चुनाव प्रभावित कर सकती है. सपा के डीएनए में अराजकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बूथ लूटने की तैयारी कर रही है.

लखनऊ; घोसी उपचुनाव को लेकर आज शाम को प्रचार अभियान थम जाएगा. प्रचार अभियान थमे इससे पहले सपा-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला जारी है. घोसी उपचुनाव में सपा पर धांधली का आरोप लगाते हुए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने एक प्रेस कॉफ्रेंस की. उन्होंने सपा पर चुनाव में धंधली व गुंडई करने का आरोप लगाया.

डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा प्रत्याशी के रिश्तेदारों द्वारा चौकी प्रभारी को धमकाया जा रहा है. उन्होंन बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सपा गुंडई, अराजकता पर उतर आई है. हम निर्वाचन आयोग से आज शिकायत करेंगे की सपा चुनाव प्रभावित कर सकती है. सपा के डीएनए में अराजकता है. डिप्टी सीएम ने कहा कि सपा बूथ लूटने की तैयारी कर रही है.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि कोपागंज थाने में सिपाही की ओर से FIR दर्ज कराई गई है. कल रात में सूचना मिली की गाड़ी में पैसा लेकर चुनाव प्रभावित करने के लिए सपा के लोग घूम रहे हैं. एक ऑडियो भी मिला है, ऑडियो में सपा का ब्लॉक प्रमुख और प्रत्याशी के बेटे किस पुलिसकर्मियों को धमका रहे हैं. मेरी आयोग से मांग है कि सपा घोसी का चुनाव हार रही है इसलिए ऐसे गुंडे माफियाओं को वहां से बाहर किया जाना चाहिए.

डिप्टी सीएम ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इनके खिलाफ सख्त एक्शन हो. आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि ब्राह्मण समाज के लोगों की हत्या का आरोप इसी सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह के ऊपर है. इसके साथ ही अन्य दो लोगों की हत्या का भी आरोप है. शिवपाल सिंह के बयान पर हमला बोलते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि घोसी चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी की जीत होगी. वहां किसी भी दल के लोगों की दाल नहीं गलेगी.

Related Articles

Back to top button