
शाहरुख खान की फिल्म जवान को रिलीज होने में बस कुछ ही घंटे बाकी है। फिल्म एडवांस बुकिंग में गजब का कलेक्शन करते हुए नजर आ रही है। ऐसे में इंडिया में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू होते ही ‘जवान’ की दो लाख से ज्यादा टिकट् बिक गईं है। फैंस में एसआरके के लिए इस कदर एक्साइटमेंट बनी हुई है जिसका अन्दाजा आप इस बात से लगा सकते है। शाहरुख के कुछ फैंस ने पूरी की पूरी थिएटर बुक कर ली है। लोग शाहरुख खान के लुक को कॉपी कर रहे हैं जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
#Noida are you READY as thunderstorms 🌩️ are coming as SRK Fans book entire AUDI for JAWAN FDFS❤️🔥😍@iamsrk @Atlee_dir @RedChilliesEnt@Iamsidkenji #Jawan #JawanAdvanceBookings #ShahRuhKhan #SRK pic.twitter.com/TJkgJF3fPc
— Shah Rukh Khan Universe Fan Club (@SRKUniverse) September 6, 2023
शाहरुख खान यूनिवर्स फैन क्लब ने ‘जवान’ से जुड़े कई वीडियो अपलोड किए हैं। जिसमे से एक वीडियो में दिखाया गया है कि नोएडा में फैंस ने पूरी ऑडी बुक कर ली है। वह शाहरुख खान को कॉपी कर उस भेस में आए, जिसमें उनका चेहरा पट्टी से बंधा हुआ था। किंग खान के लिए लोगों की दीवानगी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
इस फिल्म का प्रमोशन जगह जगह मेकर्स द्वारा किया गया है और इसके रिलीज करें हुए गानों ने फैंस की एक्साईटमेंट को बरकरार रखा हैं। यही वजह है कि नोएडा के अलावा नेपाल, मुजफ्फरपुर, ओसमानाबद, जलगांव, भोपाल सहित कई शहरों में फुल ऑडी बुक कर ली गई है। यानी कि पहले दिन अधिकतर जगह ‘जवान’ हाउसफुल होने वाली है।









