शिवपाल सिंह ने राजभर को बताया बहुरूपिया, मायावती को दी यह नसीहत !

मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई है. इंडिया पहले से ही भारतीय संविधान में दर्ज है.बीजेपी मुद्दा उठाती है नाम बदलने का काम करती है.

इटावा; मैनपुरी पहुंचे सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया से बात की. उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन से भाजपा घबराई है. इंडिया पहले से ही भारतीय संविधान में दर्ज है.बीजेपी मुद्दा उठाती है नाम बदलने का काम करती है. उन्होंने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी चली जाएगी. आगे उन्होंने कहा कि संविधान में छेड़छाड़ करने की जरूरत नहीं है.

शिवपाल ने ओपी राजभर पर हमला बोलते हुए कहा कि ओमप्रकाश राजभर बहरूपिया हैं. साथ ही उन्होंने कहा कि घोसी उपचुनाव सपा बड़े बहुमत जीत रही है. मायावती को नसीहत देते हुए उन्होंने कहा कि बसपा सुप्रीमो पहले बीजेपी से दूरियां बनाएं. वहीं उन्होंने अपने लोकसभा चुनाव लड़के के सवाल पर कहा कि लोकसभा चुनाव में हम कहां से लड़ेंगे यह पार्टी तय करेगी.

उन्होंने कहा कि मैनपुरी लोकसभा सीट बदलने की कोई संभावना नहीं है. वन नेशन वन इलेक्शन पर शिवपाल सिंह ने कहा कि बीजेपी सरकार को इस मुद्दे पर सभी विपक्षी दलों से बात करनी चाहिए थी. आगे उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा देश को भ्रमित करने का काम कर रही है. चुनाव के समय भाजपा मुद्दा लाती है और महंगाई ने जनता को लुटवाती है.

Related Articles

Back to top button