श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम, कन्हा के जन्म के लिए की गई भव्य तैयारियां

देश-विदेश से श्रद्धालु श्रीकृष्ण जन्म स्थान पहुंच रहे है. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खास धूम को देखने के लिए दुनियाभर से लोग कान्हा की नगरी में पहुंच रहे है.

डिजिटल डेस्क- देश भर में आज श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की धूम दिखाई दे रही है. देश के किसी हिस्से में रैली का निकाली जा रही है,तो दूसरे किसी हिस्सें में खास कार्यक्रम और झांकी निकाली जा रही है. देश में मंदिर सहित कई इलाकों में लाइटों की रौशनी और जगमगाहट दिखाई दे रही है.
वहीं मथुरा में भी श्रीकृष्ण जन्म स्थान में जन्मोत्सव की तैयारी जोरो शोरो से चल रही है. रात 12 बजे कान्हा का जन्मोत्सव मनाया जाएगा.लाखों की संख्या में श्रद्धालु कान्हा नगरी पहुंच रहे है. और रात में जन्मोत्सव के पावन दर्शन के साक्षी बनेंगे.

इसी के साथ देश-विदेश से श्रद्धालु श्री कृष्ण जन्म स्थान पहुंच रहे है. श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खास धूम को देखने के लिए दुनियाभर से लोग कान्हा की नगरी में पहुंच रहे है.पावन जगह पर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं का कहना है कि कान्हा की नगरी में जाकर बड़ा अच्छा लग रहा है.

इसके अलावा पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था भी दुरुस्त की है. जन्मभूमि परिसर को दुल्हन की तरह सजाया गया है.

इसी के साथ राजधानी लखनऊ में भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के त्योहार की धूम है. प्रदेश के सभी मंदिरों में आज जन्माष्टमी होगी.मथुरा, वृंदावन और गोकुल में भक्तों की भारी भीड़ दिखाई दे रही है. लाखों की तादाद में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे हैं. इस्कॉन मंदिरों में जन्माष्टमी पर खास सजावट की गई है. त्योहार को लेकर पुलिस और प्रशासन भी अलर्ट पर है. सभी जिलों के प्रमुख मंदिरों में अतिरिक्त फोर्स तैनात है. सीसीटीवी से रखी चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर जा रही है.

ब्रज में श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है.जन्मभूमि परिसर में सभी तैयारियां पूरी की है.ब्रज में आने वाले श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा है.

Related Articles

Back to top button