
लखनऊ. देवरिया में हुए हत्याकांड ने यूपी को दहला कर रख दिया है. इसी पर नेताओं की प्रतिक्रिया भी आ रही है.इसी बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का बयान सामने आया है. अजय राय ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है. यूपी में लगातार घटनाएं हो रही हैं.देवरिया की घटना जीता जागता उदाहरण है.
जमीन के विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गयी. मंत्री के घर हत्या हुई कोई कार्रवाई नहीं हुई.बेटे की पिस्टल का नाम आया कार्रवाई नहीं हुई.विधायक के आवास में घटना हुई कार्रवाई नहीं हुई.कौशाम्बी में घटना हुई कोई कार्रवाई नहीं हुई.
उत्तर प्रदेश में जंगल राज कायम है, देवरिया की घटना जीता जागता उदाहरण है, जमीन के विवाद में 6 लोगों की हत्या हो गयी, मंत्री के घर हत्या हुई कोई कार्रवाई नहीं हुई, बेटे की पिस्टल का नाम आया कार्रवाई नहीं हुई। जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस समर्थन करती है, यूपी में जाति जनगणना हो… pic.twitter.com/upbH4UAODa
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) October 3, 2023
आगे उन्होंने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था खराब है. पत्रकारों पर कार्रवाई की जा रही है. कांग्रेस ऐसी कार्रवाई पर पत्रकारों के साथ खड़ी है.बीजेपी अपराधियों को संरक्षण देने में जुटी है. जाति जनगणना के मुद्दे पर कांग्रेस समर्थन करती है. यूपी में जाति जनगणना हो इसकी मांग करते हैं.









