
रामपुर : सपा नेता आजम खान सीतापुर के लिए रवाना हुए. जहाँ आजम खान ने रामपुर जेल से निकलते हुए अपनी जान का जताया खतरा और कहा हमारा कभी भी एनकाउंटर हो सकता है, कुछ भी हो सकता है. जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल के लिए रवाना, आजम की पत्नी रामपुर जेल रहेंगी.
जेल अधीक्षकआज आजम के बेटे को रामपुर जेल से लेकर निकले हैं. सपा नेता आजम खान सीतापुर के लिए रवाना, आजम खान को सीतापुर जेल में शिफ्ट किया जाएगा. बेटा अब्दुल्ला आजम हरदोई जेल के लिए रवाना, अब्दुल्ला आजम को हरदोई जेल में शिफ्ट किया जाएगा, आजम की पत्नी रामपुर जेल में ही रहेंगी. जेल अधीक्षकआज आजम खान, बेटे को रामपुर जेल से लेकर निकलेभारी सुरक्षा के साथ दोनों को शिफ्ट किया जा रहा है.
बता दें कि समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां, उनकी पत्नी तंजीम फातिमा और बेटे अब्दुल्ला आजम को एमपी-एमएलए कोर्ट ने सात साल की सजा सुनाई गई थी। एमपी-एमएलए कोर्ट ने आजम फैमिली को सजा अब्दुल्ला आजम के दो जन्म प्रमाण पत्र मामले सुनाई थी। आजम फैमिली की सजा पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी बड़ा बयान दिया था। अखिलेश यादव ने बोला था, आजम खान के खिलाफ साजिश हुई है, आज नहीं तो कल न्याय जरुर मिलेगा। उन्होनें कहा था, आजम खान को मुस्लिम होने की वजह से परेशान किया जा रहा है।









