
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने बुधवार को फोन टैपिंग के मामले को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा यूपी सरकार पूरी तरह फेल है, शुरू से ही भारतीय जनता पार्टी की सरकार विपक्षी नेताओं के खिलाफ साजिश कर रही है।
अजय राय ने कहा कि सरकार साजिश के तहत जासूसी करवा रही है। सरकार मेरा भी फोन टैप करवा रही है। इसका परिणाम चुनाव में जनता देने जा रही है।
आजम के जौहर ट्रस्ट को लेकर अजय राय ने कहा, आजम के पूरे परिवार को सरकार परेशान कर रही है। आजम खान ने जनता के हित में काम किया है। आजम के बनाए गए संस्था पर सरकार की नजर है।
गौरतलब है कि एप्पल कंपनी की ओर से स्पष्टीकरण में कहा गया कि हम स्टेट स्पांसर्ड अटैक की सूचना नहीं देते हैं. एप्पल की कुछ खतरे की अलार्म अलर्ट गलत हो सकते हैं.एप्पल की कुछ खतरे की सूचनाएं गलत हो सकती हैं. ऐसे हमलावरों को अच्छी तरह से वित्तीय सहायता मिलती है.
आगे ये भी कहा गया कि वह समय-समय पर ऐसे हमले करते रहते हैं. हमलों की जानकारी हासिल करना खुफिया संकेतों पर निर्भर करता है. कंपनी ने कहा कि वह अलर्ट के पीछे का कारण बताने में असमर्थ है।









