बलिया में बोले CM Yogi, डबल इंजन की सरकार में हो रहा काम, विकास कार्यों पर किए बड़ा एलान !

बलिया में बोले CM Yogi, डबल इंजन की सरकार में हो रहा काम, विकास कार्यों पर किए बड़ा एलान !

बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज शुक्रवार को बलिया दौरा पर है. उन्होनें अपने संबोधन में कहा ‘बलिया’ की पहचान जेपी, चंद्रशेखर के नाम से है. और हमारी डबल इंजन की सरकार विकाश कार्य कर रही है. जहां सीएम योगी जनपद बलिया में आज नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम को संबोधित किए और 129 करोड़ के विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किए. बलिया जनपद में बांसडीह के पिंडहरा में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में संबोधित किए है.

अपने संबोधन के दौरान सीएम योगी ने अपने विकास कार्यों पर चर्चा की. उन्होनें कहा सरकार ने महिलाओं को आरक्षण दिया है. महिलाओं की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं पर है. सीएम योगी बोले प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास कार्य हो रहे हैं. ये नया भारत है, आगे बढ़ता जा रहा है. इस सरकार में दिवाली पर बहनों को फ्री सिलेंडर दे रहे हैं. बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं. और गरीब परिवारों को आवास दिया जा रहा है. शौचालय दिया गया है. उन्होनें कहा जनपद बलिया को एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा रहा है. बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जुड़ेगा. और बलिया विकास की धारा में पीछे नहीं रहेगा.

वहीं गोरखपुर के दौरे पर सीएम योगी अपने संबोधन मे प्रदूषण को लेकर बोलें. वायु प्रदूषण का सबसे मुख्य कारण पराली जलाने से बढ़ रहा है. उन्होनें किसान भाईयों से अपील की है कि कोई भी किसान खेतों में पराली न जलाएं. क्योंकी खेतों में पराली जलाने से काफी प्रदूषण का प्रभाव बढ़ता है. और ये पर्यावरण के लिए बढ़ता वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है. ऐसे में हम सभी को मिलकर पर्यावरण को बचाने का प्रयास करना होगा. सीएम बोले हम सभी को मिलकर पर्यावरण बचाने के लिए काम करना होगा. पुरे शहर में प्रदूषण से शहर में गैस चैंबर बन रहे हैं. आज के समय में जल संरक्षण करना बहुत जरूरी है. आज के घर पर्यावरण अनुकूल नहीं है. पंजाब से प्रदूषण हवा के जरिए दिल्ली-NCR आ रहा है.

Related Articles

Back to top button