लखनऊ का है संसद भवन में अराजकता फैलाने वाला मुख्य आरोपी सागर शर्मा, आधार कार्ड आया सामने….

संसद की सदन की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। लोकसभा की गैलरी से कुछ लोगों ने सदन में छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने सदन में नारेबाजी और स्मोक किया। यह बड़ी चूक संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर हुई है। ऐसे में संसद भवन में अराजकता के मामले में अराजक तत्वों में से एक लखनऊ का रहने वाला है.

Lucknow news : संसद की सदन की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। लोकसभा की गैलरी से कुछ लोगों ने सदन में छलांग लगाई। इसके बाद उन्होंने सदन में नारेबाजी और स्मोक किया। यह बड़ी चूक संसद पर हमले की 22वीं बरसी पर हुई है। ऐसे में संसद भवन में अराजकता के मामले में अराजक तत्वों में से एक लखनऊ का रहने वाला है. जिसका नाम सागर शर्मा और लखनऊ के आलमबाग का निवासी है. लोकसभा की कार्यवाही में घुसे थे 2 व्यक्ति, लोकसभा की दर्शक दीर्घा से कूदे थे 2 लोग और संसद के बाहर हंगामा करने वालों में सागर शर्मा था.

कांग्रेस सांसद सांसद अधीर रंजन चौधरी ने बताया कि दो युवक दर्शक गैलरी से कूदे और उन्होंने कुछ फेंका, जिससे गैस निकल रही थी। इसके बाद उसे सांसदों ने पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने उसे बाहर निकाला। सदन को दोपहर दो बजे के लिए स्थगित कर दिया गया है। यह सुरक्षा का घोर उल्लंघन है। आज हम लोग उन लोगों की पुण्य तिथि मना रहे हैं, जिन्होंने 2001 में संसद पर हमले के दौरान अपने प्राणों की आहुति दी थी। कांग्रेस सांसद कार्तिक चिदंबरम ने बताया कि अचान दो नवयुक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद पड़े। उनके हाथों में कनस्तर थे। कनस्तर से धूआं निकल रहा था। एक युवक अध्यक्ष की कुर्सी की ओर भागने का प्रयास कर रहा था। सांसदों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर उन्हें पककर बाहर ले गए। वे कुछ नारे लगा रहे थे।

समाजवादी पार्टी के सांसद एस टी हसन ने बताया कि दर्शक दीर्घा से दो लोग लोकसभा कक्ष में कूदे और जूते से से कुछ निकाली, जिसमे से गैस निकल रही थी। यह गैस जहरीली भी हो सकती है। संसद की सुरक्षा में भारी चूक हुई है। इसी तरह कोई जूते में बम रखकर भी आ सकता है। समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव ने कहा, “यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। आज सदन के अंदर कुछ भी हो सकता था…जो भी लोग यहां आते हैं – चाहे वे आगंतुक हों या रिपोर्टर, किसी के टैग नहीं हैं…सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए”.

Related Articles

Back to top button