
Weather Update: पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी के बाद उत्तर भारत में गलन बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी क्षेत्रों- जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और मुजफ्फराबाद में 16 और 17 दिसंबर को बर्फबारी की संभावना है। जबकि दक्षिण भारत में तमिलनाडु और केरल में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
दिल्ली एनसीआर में शुक्रवार को इस सीजन का सबसे ठंड रहा। IMD रिपोर्ट के अनुसार आज मौसम साफ रहेगा। सुबह के समय कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
लखनऊ में शुक्रवार सुबह और शाम में गलन से ठिठुरन बढ़ी।दिन में आसमान साफ रहा। जिससे दोपहर तेज धूप से पारा तेजी से चढ़ा। आज आसमान में बादलों का आना-जाना लगा रहेगा। जिससे गलन से राहत मिलेगी। अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सिय रहने के आसार है। जबकि छह किमी प्रति घंटे हवाएं चलेंगी।
उत्तर प्रदेश में ठंड बढ़ रहा है, तापमान में गिरावट आ रही है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम बदला रहेगा। आने वाले पांच दिनों तक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय कोहरा पड़ेगा। छह किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। ऐसे में अब घर से निकलने से पहले गरम कपड़ा पहन लें।









