SriKrishna JanmBhoomi: मथुरा में सुनवाई के लिए पहुंचे भगवान, कोर्ट में पैरवी करेंगे केशव, सर्वे की तारीख पर होगा फैसला

इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई शुरू हो गई है, जिसमें मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे का तरीका तय हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से 14 दिसंबर को दाखिल अर्जी कोर्ट ने मंजूर की थी। जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भगवान केशव के नाम पर एंट्री पास जारी किया है।

प्रयागराजः इलाहाबाद हाईकोर्ट में आज सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि-ईदगाह विवाद की सुनवाई शुरू हो गई है, जिसमें मथुरा की शाही ईदगाह मस्जिद के सर्वे का तरीका तय हो सकता है। भगवान श्रीकृष्ण विराजमान की ओर से 14 दिसंबर को दाखिल अर्जी कोर्ट ने मंजूर की थी। जिस पर इलाहाबाद हाई कोर्ट ने भगवान केशव के नाम पर एंट्री पास जारी किया है। अदालत ने वादी के तौर पर भगवान को ये पास जारी किया है।

भगवान(THE KESHAV JI MAHARAJ)के नाम से जारी हुए पास में भगवान केशव की उम्र शून्य वर्ष लिखी है। श्रीकृष्ण विराजमान के वाद मित्र मूर्ति के साथ हाईकोर्ट पहुंचे। केस के पैरोकार भगवान की मूर्ति के साथ कोर्ट में दाखिल हुए। कोर्टरूम में सुनवाई के दौरान कुछ लोग वीडियो बनाने पर फटकारे गए।

आपको बता दें कि भगवान केशव जी के नाम से जारी पास में मोबाइल नंबर के आगे 7753077772 लिखा है। पास में भगवान केशव के आधार नंबर का भी है। भगवान केशव का आधार कार्ड नंबर 600744102769 लिखा है। वादी नंबर 6 ठाकुर केशव देव जी स्वयं मथुरा से चलकर आज हाईकोर्ट में पहुंचे। अन्य वादियों में अनिल पांडे, महंत धर्मेन्द्रगिरी जी महाराज, सत्यम पण्डित, ओम शुक्ला और मनीष डावर शामिल हैं।

श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद का आज बड़ा दिन

बता दें कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि विवाद को लेकर इलाहाबाद कोर्ट में आज 2 बजे से सुनवाई हो रही है। आज ईदगाह मस्जिद के विवादित परिसर के सर्वे के लिए कोर्ट कमिश्नर और टीम तय की जाएगी। इसके साथ ही विवादित परिसर का किस तरह से सर्वे होगा, इस पर हाईकोर्ट को रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुनवाई के दौरान तय किया जाएगा कि सर्वे के तौर -तरीके क्या होंगे। कोर्ट कमिश्नर का नाम भी आज तय होगा। सर्वे की टीम में कौन-कौन होगा, ये भी आज हाईकोर्ट में फाइनल होगा।

Related Articles

Back to top button