
लखनऊः हाल ही में हुए लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसदों के निलंबन के विरोध में समाजवादी पार्टी कल पूरे यूपी में प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि 15 दिसंबर को संसद( लोकसभा) में हुए सेक्योरिटी ब्रीच को लेकर विपक्ष लगातार गृहमंत्री अमित शाह से सदन में जवाब की मांग कर रहा था। जिसके बाद विपक्ष के द्वारा किये गये हंगामें के कारण दोनों ही सदनों के कई सांसदों को निलंबित कर दिया गया था।
लखनऊ
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 21, 2023
➡समाजवादी पार्टी कल यूपी में प्रदर्शन करेगी
➡सांसदों के निलंबन के विरोध में कल सपा का प्रदर्शन
➡यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर सपा का प्रदर्शन
➡146 सांसदों के निलंबन पर सपा करेगी प्रदर्शन#Lucknow pic.twitter.com/sP6lRKpL8p
विपक्षी सांसदों के निलंबन को लोकर समाजवादी पार्टी कल यूपी के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन करेगी। गौरतलब है कि संसद में हंगामा करने के चलते लोकसभा और राज्यसभा को मिलाकर कुल 146 सांसदों को निलंबित किया गया था।
कांग्रेस ने भी यूपी में शुरु की यूपी जोड़ो यात्रा
कांग्रेस ने सहारनपुर से बुधवार को यूपी जोड़ो यात्रा की शुरुआत कर दी है। यात्रा के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए अपनी कई मांगें रखीं। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने शाकुंभरी देवी मंदिर में दर्शन पूजन के बाद यात्रा की शुरुआत की। कांग्रेस की ओर से निकल जा रही इस यात्रा को लेकर जिला प्रशासन को भी सूचना दे दी गई थी।









