
नोएडा- उत्तर प्रदेश के नोएडा में मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. बता दें कि विवेक बिंद्रा की पत्नी ने उसके खिलाफ आरोप लगाया. पत्नी के साथ मारपीट करने के मामले में FIR दर्ज हुई है.
हैरानी की बात ये है कि शादी के एक महीने बाद मारपीट की.6 नवंबर 2023 को ही शादी हुई थी.विवेक बिंद्रा इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं. थाना सेक्टर 126 में मुकदमा दर्ज हुआ है.
नोएडा
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) December 23, 2023
➡मोटिवेशनल स्पीकर विवेक बिंद्रा के खिलाफ केस दर्ज
➡पत्नी से मारपीट के मामले में दर्ज हुई FIR
➡शादी के एक महीने बाद मारपीट की
➡6 नवंबर 2023 को हुई थी शादी
➡इंटरनेशनल मोटिवेशनल स्पीकर हैं विवेक बिंद्रा
➡थाना सेक्टर 126 में मुकदमा दर्ज.#Noida pic.twitter.com/ehAqeAyQP7
पुलिस के अनुसार,बिंद्रा की पत्नी ने यानिका की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी. यानिका के भाई वैभव क्वात्रा ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिन्होंने दावा किया था कि यह घटना नोएडा के सेक्टर 94 में सुपरनोवा वेस्ट रेजीडेंसी में हुई थी, जहां ये रहते हैं.
जानकारी तो ये भी सामने आ रही है कि 7 दिसंबर की सुबह बिंद्रा और उनकी मां प्रभा के बीच तीखी नोकझोंक हुई. जब यानिका बीच-बचाव करने के लिए आगे आई, तो बिंद्रा ने उस पर हमला कर दिया. कथित तौर पर हमले से यानिका को चोट आ गई.









