Mathura Banke Bihari Mandir जाने से पहले ध्यान दें! कोविड को लेकर बढ़ा खतरा, गाइडलाइन जारी  

भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं के चलते मंदिर प्रबंधन ने संक्रमण से बचाव के लिए यह गाइडलाइन जारी किया है।

Mathura Banke Bihari Mandir: कोविड-19 के सब वैरिएंट जेएन-1 के बढ़ते मामलों को देखते हुए बांके बिहारी मंदिर प्रबंधन ने यहां आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गाइडलाइन जारी की है। इसके साथ ही सभी श्रद्धालुओं से गाइडलाइन के पालन की अपील की है।  

भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावनाओं के चलते मंदिर प्रबंधन ने संक्रमण से बचाव के लिए यह गाइडलाइन जारी किया है। 23 दिसंबर से पांच जनवरी के बीच लाखों श्रद्धालुओं के आने की संभावना जताई गई है। श्रद्धालुओं से मास्क लगाकर मंदिर में आने, खांसी, जुकाम, बुखार, अस्थमा, एलर्जी आदि से पीड़ित व्यक्ति से भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचने की अपील की गई है। इसके अलावा 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्ग, छोटे बच्चे और बीमार व्यक्तियों को साथ न लाने, दर्शन करने के बाद अधिक समय तक न रुकने और लक्षण प्रतीत होने पर तुरंत जांच कराए जाने की अपील की गई है।  

श्रद्धालुओं से तय रूट से ही मंदिर परिसर में आने की अपील की गई है। मंदिर के प्रबंधक मुकेश कुमार शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि आज से पांच जनवरी तक श्रद्धालुओं की बंपर भीड़ लगने की संभावना है। लगातार बढ़ रहे संक्रमण और स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी एडवाइजरी को ध्यान में रख कर यह गाइडलाइन जारी की गई है। 

Related Articles

Back to top button