Weather Update: सर्दी का सितम, सुबह-शाम घने कोहरे के साथ बढ़ेगी गलन

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

Weather Update: उत्तर प्रदेश में सर्दी का सितम जारी है। सोमवार को दिनभर गलन के साथ सुबह-शाम घना कोहरा छाया रहा। हालांकि, दिन में तेज धूप से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार अभी गलन से राहत नहीं मिलेगी। आज भी दिन गलन रहेगी। लेकिन हल्की धूप से थोड़ी बहुत राहत मिलेगी। आज सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ है। जिससे दृश्यता में काफी कमी आई है। मौसम विभाग के अनुसार दिनभर ठंडी हवाएं चलेंगी। जिससे तापमान में गिरावट हो सकती है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक मोहम्मद दानिश के अनुसार दिन में धूप निकलने से गलन से राहत मिलेगी। सुबह शाम कोहरा छाया रहेगा। रात में अधिक कोहरा छाए रहने का अनुमान है।  

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। जबकि, बाराबंकी, हरदोई, कानपुर शहर, कानपुर देहात, लखीमपुर खीरी, गोरखपुर, वाराणसी समेत बलिया चुर्क, बहराइच और प्रयागराज में न्यूनतम तापमान पांच डिग्री से आठ डिग्री के बीच और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के होने के आसार हैं। फतेहपुर, बांदा, सुल्तानपुर, फैजाबाद, फुरसतगंज, गाजीपुर, फतेहगढ़, बस्ती, झांसी, उरई और हमीरपुर में न्यूनतम तापमान करीब आठ डिग्री और अधिकतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

इन जिलों में अधिक ठंड के आसार

मौसम विभाग के अनुसार बरेली, शाहजहांपुर, नजीबाबाद, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, मेरठ, आगरा, अलीगढ़ बुलंदशहर और इटावा में न्यूनतम तापमान 5 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार है।

Related Articles

Back to top button