UPPSC PCS 2024: ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन

UPPSC PCS 2024: रजिस्ट्रेशन के लिए प्रारंभिक तिथि एक जनवरी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो फरवरी, 2024 है।

UPPSC PCS 2024: यदि आप उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की तैयारी कर रहे हैं तो अब तैयार हो जाइए। आयोग ने पीसीएस परीक्षा 2024 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इच्छुक व योग्य व्यक्ति आयोग के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। रजिस्ट्रेशन के लिए प्रारंभिक तिथि एक जनवरी है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो फरवरी, 2024 है।

UPPSC PCS 2024: महत्वपूर्ण तिथियां

  • ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तिथि एक जनवरी, 2024
  • ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि दो फरवरी, 2024
  • आवेदन में सुधार की अंतिम तिथि 9 फरवरी, 2024
  • परीक्षा की तिथि जल्द घोषित की जाएगी।

UPPSC PCS 2024: शैक्षणिक योग्यता

यूपी पब्लिक सर्विस कमीशन के लिए आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा पद के अनुसार अलग-अलग योग्यता निर्धारित की गई है। विस्तार से जानने के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

UPPSC PCS 2024: आयु सीमा

यूपी पीसीएस में आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम आयु  21 वर्ष और अधिकतम आयु 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थियों को यूपीपीएससी पीसीएस परीक्षा के नियमों के अनुसार छूट दी जाएगी।

UPPSC PCS 2024: आवेदन शुल्क

ओबीसी और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 125 रुपये
एससी, एसटी और ईएसएम कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क 65 रुपये
पीएच कैटेगरी के लिए आवेदन शुल्क 25 रुपये

UPPSC PCS 2024: चयन प्रक्रिया

यूपीपीसीएस में चयन लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और इंटरव्यू के आधार पर होता है। प्रीलिम्स और मेन्स पास करने के बाद इंटरव्यू के लिए चयन होगा। अधिक जानकारी के लिए नोटिफिकेशन पढ़ें।

UPPSC PCS 2024: ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन अच्छे से पढ़ें यदि आप योग्य हैं तभी आवेदन करें।
  • यपीपीएससी के आधिकारिक वेबसाइट uppsc.up.nic.in जाएं।
  • यूपी पीसीएस के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन रजिस्ट्रेशन करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट एकत्रित कर अच्छे से जांच करें।
  • सभी डॉक्यूमेंट को अच्छे से स्कैन करें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • फॉर्म को ऑनलाइन सबमिट करने के बाद फोटो कॉपी अपने पास रखें।

Related Articles

Back to top button