
Lok Sabha Chunav 2024: देश में होने वाले आगामी लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आयोग यूपी का दौरा करने वाली है। 29 जनवरी को टीम लखनऊ आएगी। 30 जनवरी को लखनऊ में सभी जिलों के डीएम,एसपी, पुलिस कमिश्नर, मंडलायुक्त के साथ आयोग समीक्षा बैठक कर स्थिति का जायजा लेंगे। इसके बाद 31 जनवरी को सभी दलों के साथ मुलाकात करेंगे। इसके बाद टीम 31 जनवरी को दिल्ली के लिए वापस लौट जएगी।
भारतीय निर्वाचन आयोग ने 11 जनवरी को एक सम्मेलन के दौरान अपनी वेबसाइट का नया संस्करण लॉन्च किया। आयोग ने बताया कि अब इसी वेबसाइट पर नियमित रूप से प्रकाशित प्रेस विज्ञप्तियों, संचार, निर्देशों और रिपोर्टों के माध्यम से आयोग की विभिन्न पहलों और गतिविधियों की जानकारी दी जाएगी।
भारतीय चुनाव आयोग ने आम चुनाव 2024 के लिए 800 से अधिक डीईओ / आरओ को IIIDEM, नई दिल्ली में चुनाव प्रबंधन से संबंधित विभिन्न विषयों में प्रशिक्षित किया। इसके साथ ही सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 3100 ईआरओ को ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया गया है।









