
लखनऊ. खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। आतंकी पन्नू ने मोबाइल पर धमकी भरी रिकॉर्डिंग भेजी है। ऑडियो मैसेज में कहा है कि खालिस्तनी समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अयोध्या में 2 खालिस्तानी समर्थकों को प्रताड़ित किया गया। दोनों युवकों के खिलाफ झूठा मुकदमा बनाया जा रहा है। प्राण प्रतिष्ठा समारोह को एसएफजे से बचा नहीं पाएंगे। SFJ की तरफ से 22 जनवरी को जवाब दिया जाएगा। इंग्लैंड से 447537131903 नंबर से धमकी भेजी गई है। बता दें, कल ATS ने अयोध्या से 3 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है।
तीनों संदिग्धों से एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है। बता दें, गुर पतवंत सिंह पन्नू सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है।
खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने सीएम योगी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी दी। पन्नू की ओर से मोबाइल पर आपत्तिजनक टिप्पणी और धमकी की रिकॉर्डिंग भेजी गई है। मैसेज में कहा गया है कि अयोध्या में दो खालिस्तान समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा है और दोनों युवकों के खिलाफ झूठा मुकदमा बनाया जा रहा है। धमकी देने वाला प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस का मुखिया है गुरु पतवंत सिंह पन्नू।
लखनऊ – खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने सीएम योगी को धमकी दी
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 19, 2024
➡सीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करते हुए धमकी दी
➡आतंकी पन्नू ने सीएम को जान से मारने की धमकी दी
➡मोबाइल पर आतंकी पन्नू ने धमकी भरी रिकॉर्डिंग भेजी
➡मैसेज में लिखा, खालिस्तनी समर्थकों को प्रताड़ित किया जा रहा
➡‘अयोध्या में 2… pic.twitter.com/JqbAdQcOya
22 जनवरी को अयोध्या में राम प्रतिष्ठा समारोह को एसएफजे से नहीं बचा पाएंगे। एसएफजे की तरफ से 22 जनवरी को इसका जवाब दिया जाएगा । यूनाइटेड किंगडम के नंबर 447 537131903 से धमकी भेजी गई है। कल ही यूपी एटीएस ने अयोध्या से तीन संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। इन तीनों में से एक युवक के खिलाफ पहले से ही कुछ मुकदमे दर्ज हैं। तीनों संदिग्धों से यूपी एटीएस लगातार पूछताछ कर रही है।









