
Republic Day 2024: कर्तव्य पथ पर परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साफा बांध कर कर्तव्य पथ पर पहुंच गए हैं। यहां पर पीएम मोदी सबसे पहले नेशनल वॉर मेमोरियल पहुंचे हैं और वीर जवान ज्योति श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। इसके बाद कर्तव्यपथ पर पहुंच गए हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पीएम मोदा का स्वागत किया। इसके बाद पीएम मोदी वहां पर मौजूद अतिथियों का अभिवादन किया।
मालदीव्स के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने दी बधाई
मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने भी भारत को 75वें गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत की जनता गणतंत्र दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।









