
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बदायूं जिले को 44 नई परियोजनाओं की सौगात दी है। इस बीच उन्होंने दातागंज तहसील के सैजनी में आयोजित कार्यक्रम के मंच से बटन दबाकर परियोजनाओं का शिलान्यास करते हुए सैजनी में HPCL के बायोगैस प्लांट का उद्घाटन किया।
इस दौरान सीएम योगी के साथ केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी यहां मौजूद रहें। इस बीच जनप्रतिनिधियों ने योगी को चांदी का राम मंदिर और राम दरबार भेंट कर उनका स्वागत किया। वहीं, केंद्रीय मंत्री को भगवान का अष्टधातु की मूर्ति भेंट कर अभिवादन किया।
गौरतलब है कि परियोजनाओं के शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने बदायूं की जनता को भी सम्बोधित किया। अपने सम्बोधन में उन्होंने इथेनॉल प्लांट के लिए प्रधानमंत्री को धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह नया यूपी है जहाँ सुरक्षा भी है और समृद्धि भी। हमारे ओर से जारी इन परियोजनाओं से यहाँ के लोगों को रोजगार मिलने के साथ उनका जीवन भी सुगम बनाएगी।
बदायूं
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) January 27, 2024
➡मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संबोधन
➡इथेनॉल प्लांट के लिए पीएम मोदी का आभार- सीएम
➡पीएम मोदी के नेतृत्व में विकास हो रहा- सीएम योगी
➡BJP ही लोगों की आस्था का सम्मान करती है – सीएम
➡500 साल बाद रामलला अपने मंदिर में विराजे हैं- सीएम#Budaun @myogiadityanath pic.twitter.com/WATmIDHUzL
अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि यह जो विकास हो रहा है वही रामराज्य है। सरकार अच्छी हो तो सबकुछ संभव है। 10 साल में आपने उत्तर प्रदेश के बदलते फिजा को देखा है। अब यूपी के युवाओं को नए नए क्षेत्रों में रोजगार मिल रहा है। अंत में उन्होंने बदायूं वासियों को बधाई भी दी।









