दोनों आंखों की रोशनी खोने के बाद भी नहीं टूटी हिम्मत, अब असिस्टेंट प्रोफेसर बनेंगे सुनील, किया NET क्वालीफाई

यूपी के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो समाज के लिए उदाहरण बना है। जहां दुर्घटना में अपनी दोनों आंखों की रोशनी खोने व परिवार में एक एक कर पांच लोगों की मृत्यु के बाद भी एक युवक ने अपने हौसले से NET क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता प्राप्त की है।

यूपी के फतेहपुर जिले से एक ऐसा मामला सामने आया है जो समाज के लिए उदाहरण बना है। जहां दुर्घटना में अपनी दोनों आंखों की रोशनी खोने व परिवार में एक एक कर पांच लोगों की मृत्यु के बाद भी एक युवक ने अपने हौसले से NET क्वालीफाई कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनने की योग्यता प्राप्त की है। 35 वर्षीय सुनील सोनी फतेहपुर जिले के काशीराम कॉलोनी में रहते हैं। चार वर्षों के अंतराल में पिता, बड़े भाई, भाभी, बेटे व अचानक पत्नी की मौत के बाद सुनील पर पहाड़ टूट पड़ा लेकिन सुनील ने हार नहीं मानी। एक समाजसेवी हिमांशु कुमार की मदद से ब्रेल लिपि के माध्यम से सुनील ने अपनी आगे की पढ़ाई की और यूजीसी नेट एग्जाम की तैयारी कर नेट क्वालीफाई किया है।आगे ऐसे ही दिव्यांग लोगों की मदद करने का सपना है।

सुनील सोनी ने बताया 2012 में एक हादसे में उनकी दोनों आंख की रोशनी चली गई थी लेकिन फिर भी अपनी पढ़ाई जारी रखी। 2018 में पिता व भाभी की मौत के बाद 2022 में भाई, बेटे और 2023 में पत्नी की भी मौत हो गयी। 2019 में हिमांशु जी ने हमारी हर संभव मदद किया जिसकी बदौलत आज इस सीढ़ी तक पहुँचा हूँ। जब हादसे में मेरी दोनों आंख चली गई थी उस समय मैं इंटरमीडिएट कर रहा था इसके बाद ब्रेल लिपि सीखा और स्नातक, परास्नातक और अब नेट क्वालीफाई किया है। जॉब लगने के बाद मैं उन लोगों की जो आंख से दिखाई नहीं देता, हाथ पैर से विकलांग हो गए हैं उनकी मदद करूंगा।

Related Articles

Back to top button