Election 2024 : कौन है अनु टंडन जिन पर सपा ने उन्नाव से लगाया है दाव, 24 में कितनी आसान होगी राह

अन्‍नू टंडन ने पहली बार 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद अन्नू टंडन को 2014 और 2019 में हार का मुंह देखना पड़ा था।

लोकसभा चुनाव को लेकर अब कुछ ही महीनों का समय बचा है। सभी पार्टियों ने अपनी चुनावी तैयारियों को पुख्ता करना शुरू कर दिया है। वहीं सपा ने सबसे आगे निकलते हुए अपने 16 प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी है। इस लिस्ट में जिन नामों की सबसे ज्यादा चर्चा है उनमें से एक नाम है उन्नाव से सपा प्रत्याशी बनी अनु टंडन का।

कौन हैं कभी कांग्रेस की नेता और उन्नाव से पूर्व में सांसद रही अनु टंडन
अन्‍नू टंडन ने पहली बार 2009 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की थी। इसके बाद अन्नू टंडन को 2014 और 2019 में हार का मुंह देखना पड़ा था। उन्नाव जिले की रहने वाली अन्नू टंडन का जन्म 1957 में हुआ था और उन्होंने पढ़ाई-लिखाई भी उन्नाव जिले से ही की थी। साल 1976 में अन्‍नू टंडन की शादी उन्‍नाव के रहने वाले संदीप टंडन से हुई थी। बताया जाता है कि अन्‍नू टंडन का परिवार मुकेश अंबानी के परिवार से काफी नजदीकी रखता है।

2019 के लोकसभा चुनाव के बीच अन्नू टंडन ने कांग्रेस छोड़कर समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। समाजवादी पार्टी ने भी उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया था लेकिन इस चुनाव में भी अन्नू टंडन को साक्षी महाराज ने हरा दिया था। अब ये देखना दिलचस्प होगा की 24 के चुनाव में उन्नाव की जनता उनको संसद में भेजती है या नहीं।

Related Articles

Back to top button