मानसिक विक्षिप्त, तो किसी ने बोला कठपुतली….. सपा के स्वामी के बयान पर सियासत गरमाई

स्वामी प्रसाद के रामलला पर दिए गए विवादित बयान पर चाहें BJP हो या खुद उनकी पार्टी SP, सभी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए अपना रोष जाहिर किया है।

डिजिटल डेस्क: समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव स्‍वामी प्रसाद मौर्य के तरफ से रामलला की प्राण प्रतिष्‍ठा समारोह पर सवाल उठाए जाने के बाद सियासी गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मौर्य के इस बयान का चौतरफा विरोध शुरू हो गया है। भाजपा हो या खुद सपा सभी ने अपनी अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उनके इस बयान पर अपना रोष जाहिर किया है। खुद उनके पार्टी के नेता भी उनको अब मानसिक रूप से विक्षिप्त करार दे रहे हैं। चलिए डालते हैं एक नजर सभी के बयानों पर और जानते हैं सपा नेता के इस बयान पर किसने क्या कहा….

स्वामी के बयान पर किसने क्या कहा?

  • “विक्षिप्त हो चुके हैं स्वामी प्रसाद मौर्य” – मनोज पांडेय (सपा विधायक)

सपा के महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य के विवादित बयानों को लेकर उन्हीं के पार्टी विधायक मनोज पांडेय ने उनपर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, “स्वामी प्रसाद का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। मानसिक संतुलन ठीक ना होने की वजह से वह ऐसा बेतुका बयान दे रहे हैं। हमारी समाजवादी पार्टी ने कई बार उनको नसीहत दी मगर इन सबके बावजूद वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहें हैं। स्वामी प्रसाद मौर्य विक्षिप्त हो चुके हैं।”

  • “धर्म पर प्रपंच नहीं होना चाहिए” – शिवपाल सिंह यादव (सपा पार्टी सचिव)

इस बीच समाजवादी पार्टी के पार्टी सचिव और अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल यादव का भी बयान सामने आया है। उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य के प्राण प्रतिष्ठा पर मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि धर्म पर प्रपंच बिलकुल नहीं होना चाहिए, अमल होना चाहिए। बीजेपी सरकार सिर्फ झूठ का पुलिंदा और कुछ नहीं।

  • “स्वामी के बयान के लिए अखिलेश जिम्मेदार” – केशव प्रसाद मौर्य (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

इस पूरे मामले पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के पीछे सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव को बताया है। उन्होंने कहा कि, “स्वामी प्रसाद मौर्य बिना अखिलेश की सहमति के नहीं बोलते हैं। उनके तरफ से आया कोई भी बयान अखिलेश की सहमति के बिना नहीं आता है। ऐसे में उनके तरफ से आए किसी भी तरह के बयान के जिम्मेदार सपा सुप्रीमों ही हैं और अगर वो उनके इस बयान से सहमत नहीं है तो उनपर कार्रवाई करें।

  • “प्रभु राम स्वामी प्रसाद मौर्य को माफ़ नहीं करेंगे” – ब्रजेश पाठक (उपमुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश)

स्वामी के प्राण प्रतिष्ठा वाले बयान पर यूपी के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने कड़ी प्रतिक्रिया जाहिर की है। उन्होंने कहा कि स्वामी के तरफ से आए इस बयां पर भगवन राम उनको माफ़ नहीं करेंगे। समय आने पर जनता ही उनको सबक सिखा देगी।

दरअसल, आज विधान परिषद में चर्चा के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने ये बयान दिया है। एक बार फिर जहर उगलते हुए उन्होंने न सिर्फ रामलला को लेकर सवाल किया बल्कि एक बार फिर हिंदुओं को बांटने की कोशिश में जुटते नजर आएं। चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि, “क्या राम निर्जीव हो गए थे, जो उनको प्राण प्रतिष्ठा की जरूरत पड़ी। जो पहले से जीवित है, उसमें प्राण प्रतिष्ठा की क्या जरूरत थी। स्वामी यहीं नहीं रुके अपने बयान में उन्होंने कहा कि अपर कास्ट का हिंदू OBC, SC और ST का आरक्षण खा रहा है और ये कहते हैं ओबीसी, एससी और एसटी भी हिंदू हैं।

पहले भी हिन्दू और सनातन आस्था को लेकर उगल चुके हैं जहर

हालाँकि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब स्वामी प्रसाद मौर्य ने हिंदुओं और सनातन को लेकर जहर उगला है। वो अक्सर सवर्ण हिन्दु और सनातन पर ऐसे ही हमलावर रहते हैं। इससे पहले भी वो रामलला के प्राण प्रतिष्ठा को लेकर बेतुका बयान दे चुके हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने इससे पहले अयोध्या के राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को धोखा बताया था। वहीँ, दिवाली के समय भी स्वामी प्रसाद के माता लक्ष्मी को लेकर दिए बयान पर खूब बवाल हुआ था। रामचरितमानस को लेकर भी उनका जो विवादित बयान आया था उसने सियासी गलियारे में भगदड़ मचा दिया था। हिंदू धर्म को लेकर भी उन्होंने हाल ही में कटाक्ष करते हुए कहा था कि हिन्दू कोई धर्म नहीं बल्कि एक धोखा है।

Related Articles

Back to top button