प्रयागराज: नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का उद्घाटन, CM योगी ने चंद्रचूड़ की तारीफ में कही ये बात…

CJI ने यूनिवर्सिटी का उद्घाटन कर शुभारम्भ किया। IMA सभागार में आयोजित कार्यक्रम में CM योगी बतौर अति विशिष्ट अतिथि वहां मौजूद थें।

डिजिटल डेस्क: CJI डा. डीवाइ चंद्रचूड़ और मुख्यमंत्री योगी डा. राजेंद्र प्रसाद राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के उद्घाटन समारोह में शुक्रवार यानि 16 फ़रवरी को प्रयागराज पहुंचे हैं। खबर है कि CJI चंद्रचूड़ ने विश्वविद्यालय का उद्घाटन कर इस कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान IMA सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बतौर अति विशिष्ट अतिथि के रूप में वहां मौजूद थें। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी ने जनता को सम्बोधित कर समारोह में उपस्थित सभी को धन्यवाद दिया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि, प्रयागराज, पवित्र नदियों का संगम होने के साथ- साथ न्याय, धर्म और शिक्षा की त्रिवेणी भी है। ऐसे में PM मोदी के नेतृत्व में अमृत महोत्सव के दौरान प्रयागराज को नया पहचान मिला है। इस बीच उन्होंने वहां मौजूद CJI डा. डीवाइ चंद्रचूड़ का भी जमकर तारीफ किया। उन्होंने कहा कि, “डॉ चंद्रचूड़ का इलाहाबाद हाई कोर्ट में मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यकाल काबिले तारीफ रहा है। उनके कार्यकाल ने न्यायिक क्षेत्र के साथ आमजन में अपना प्रभाव छोड़ा है, ऐसे में उन्हें आज मुख्य अतिथि बनाना अच्छा हैं।

26 जनवरी 1950 में भारत ने अपना संविधान लागू किया। उस संविधान को एकता के सूत्र में बांधने का प्रेरक काम किया है। सीएम योगी ने आगे कहा कि जब भारत की प्रस्तावना को लेकर बहस चल रही थी तब बाबा साहब ने कहा था कि हम इतनी चिंता क्यों कर रहे हैं जब हमने शुरुआत अच्छा किया है तो आगे भी सब अच्छा होगा। ठीक वैसे ही हमारी सरकार में भी आज अच्छी शुरुआत हो रही है। आज UP बड़ी अर्थव्यवस्था के रूप में उभरा है।

उन्होंने कहा कि, “हम प्रधानमंत्री के निर्देशानुसार प्रदेश में सुशासन का काम कर रहे हैं जिसकी शर्त ‘रूल ऑफ लॉ’ है। मगर यह बार और बेंच के बिना संभव नहीं है। इसलिए मैं आभार व्यक्त करता हूं कि हमें न्यायिक क्षेत्र से सहयोग मिला है।

इस बीच उन्होंने अधिकारीयों को भी बड़ा निर्देश दिया। उन्होंने वहां मौजूद अधिकारियों से कहा कि, आप इस बात को सुनिश्चित करें कि जनता का विश्वास
लोकतंत्र में नहीं टूटना चाहिए अन्यथा सड़कों पर उतरने के लिए देर नहीं लगेगी। सरकार के पास अगर कोई भी समस्या आए तो वह बिना समाधान के न निकले। वहीं, युवा अधिवक्ताओ के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है।

गौरतलब है कि, “इस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी का मुख्य कैम्पस प्रयागराज के झलवा इलाके में तैयार किया जा रहा है। इसका निर्माण बेंगलुरु के नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी के मॉडल के तर्ज पर किया जा रहा है। जिसका आज उद्घाटन करके शुभारम्भ कर दिया गया है। इस दौरान कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे।

Related Articles

Back to top button