पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सेंधमारी करने वाले गैंग का एक और सदस्य गिरफ्तार, बरामद हुए कई आपत्तिजनक सामान

प्रमोद पाठक पुत्र हरिश्चन्द्र पारसौली, थाना नौझील, हाल मकान नंबर 1691 अरुण विहार, सेक्टर 37, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है।

उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 व 18 फरवरी को आयोजित की गयी उ0प्र0 आरक्षी पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा का प्रश्न पत्र लीक कराने वाले एवं अन्य राज्यों की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की भर्ती में सेंध लगाने वाले गैंग के एक और सदस्य  प्रमोद पाठक को गिरफ्तार किया गया है। 

प्रमोद पाठक पुत्र हरिश्चन्द्र पारसौली, थाना नौझील, हाल मकान नंबर 1691 अरुण विहार, सेक्टर 37, गौतमबुद्ध नगर का रहने वाला है। आरोपी के पास से एक अदद फर्जी आधार कार्ड व एक वास्तविक आधार कार्ड, वायु सेना का कूटरचित आईडी कार्ड, हरियाणा एसएससी व उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के अभ्यर्थियों के 26 एडमिट कार्ड बरामद हुए हैं।

इन सबके अतिरिक्त 38 हस्ताक्षरित ब्लैंक चेक व 04 विभिन्न बैंकों की चेकबुक, उत्तर प्रदेश पुलिस आरक्षी भर्ती के प्रश्न पत्र से सम्बन्धित कागजात, 2 डायरी व 500 रुपये नकद बरामद हुआ। उसे मुखर्जी नगर दिल्ली से कल यानी पांच मार्च को शाम साढ़े सात बजे गिरफ्तार किया गया।

Related Articles

Back to top button