परिवहन मंत्री दयाशंकर का कांग्रेस पर हमला, कहा – जिसके नेता मैदान छोड़ रहे उसके कार्यकर्ता कैसे जीतेंगे चुनाव

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों को जीतने के दावे को दोहराते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला...

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव में 400 से अधिक सीटों को जीतने के दावे को दोहराते हुए विपक्ष पर बड़ा हमला किया है। सीएम केजरीवाल को सात अजूबों के बाद आठवां अजूबा बताया है। उन्होने कहा कि राजनीति में अरविंद केजरीवाल एक नंबर का झूठे है। दुनिया में सबसे ज़्यादा झूठ बोलने वाला व्यक्ति दिल्ली का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल है।

मायावती के इंडिया गठबंधन में शामिल होने से जुड़े सवाल पर परिवहन मंत्री ने कहा कि पूर्व व पश्चिम की तरह मायावती और अखिलेश का गठबंधन हुआ था सभी को पता है। दोनों लोग एक दूसरे के घोर विरोधी हैं लेकिन ये सभी PM मोदी के आगे फीके हैं।

मोदी की सुनामी में बह जाएगा विपक्ष

परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यकर्ता सदैव चुनाव के लिए तैयार रहते हैं। बाक़ी दल चुनाव के समय जनता के बीच में आते हैं। 2024 में हमारा आंकड़ा 400 के पार जाएगा। पहले मोदी की लहर थी इस बार मोदी की सुनामी चल रही है विपक्ष इसमें पूरी तरह से बह जाएगा।

मैदान छोड़कर भागे कांग्रेस के नेता

रायबरेली और अमेठी से कांग्रेस के प्रत्याशी को लेकर जब उनसे सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की तीन पीढ़ियों को रायबरेली और अमेठी की जनता ने सम्मान दिया था। राहुल गांधी प्रियंका गांधी कही से चुनाव लड़ ले कोई फ़र्क़ नहीं पड़ता पहले राहुल गांधी अमेठी की जनता को छोड़कर वायनाड चले गए थे। सोनिया गांधी भी राजनीति में सुरक्षित स्थान देखते हुए राजस्थान में राज्यसभा मेंबर बन गई हैं। जिस पार्टी का नेता ही मैदान छोड़कर भाग जाए उसका कार्यकर्ता कैसे चुनाव जीता लेगा। कांग्रेस को 1 सीट भी नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button