स्वामी से मिले कांग्रेस के अविनाश, आवास पहुंचकर मांगा उनका समर्थन ?

कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और महासचिव अविनाश पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की. अविनाश पांडे ने आज स्वामी प्रसाद के आवास पहुंचकर उनका समर्थन मांगा.

Desk : कांग्रेस के उत्तर प्रदेश के प्रभारी और महासचिव अविनाश पांडे ने स्वामी प्रसाद मौर्य से मुलाकात की. अविनाश पांडे ने आज स्वामी प्रसाद के आवास पहुंचकर उनका समर्थन मांगा. कांग्रेस महासचिव और स्वामी प्रसाद मौर्य की मुलाकात की काफी चर्चा हो रही है. स्वामी प्रसाद हाल ही में समाजवादी पार्टी से इस्तीफा देकर अपनी नई पार्टी बना लिए हैं और समाजवादी पार्टी के साथ उनके संबंध काफी तल्ख हो चुके हैं.

आपको बता दें कि आज रविवार को राजधानी में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर प्रदेश चुनाव समिति की बैठक हुई है. इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों 2024 को लेकर प्रत्याशियों और सीटों को लेकर मंथन किया गया. ये बैठक यूपी कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय की अध्यक्षता में हुई है.

ऐसे में बैठक से पहले मीडिया से बातचीत में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी अध्यक्ष मायावती को लेकर बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि मायावती अगर इंडिया गठबंधन में शामिल होना चाहती हैं तो उनका स्वागत है. उन्होंने कहा कि मायावती के लिए गठबंधन के रास्ते हमेशा खुले हैं. अविनाश पांडेय ने कहा कि हम सब चाहते हैं कि राहुल गाँधी और प्रियंका गाँधी वाड्रा उत्तर प्रदेश से चुनाव लड़ें.

Related Articles

Back to top button