नारायण फाउंडेशन का प्लास्टिक मुक्त अम्बेडकरनगर कैम्पेन लांच, पहले चरण में बाँटे जाएँगे 11000 शॉपिंग बैग

जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नारायण फाउंडेशन पहले चरण में 11000 शॉपिंग बैग आम जनमानस व दुकानदारों को वितरित किए जाएँगे।

अंबेडकर नगर जिले की प्रमुख समाज सेवी संस्था नारायण फाउंडेशन ने संस्था के संरक्षक विवेक मौर्य के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान के भागीदारी करते हुए प्लास्टिक मुक्त अम्बेडकरनगर कैम्पेन को लाँच किया है। जनपद को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए नारायण फाउंडेशन पहले चरण में 11000 शॉपिंग बैग आम जनमानस व दुकानदारों को वितरित किए जाएँगे।

नारायण फाउंडेशन के सचिव अजय कुमार निषाद ने कहा, “नारायण फ़ाउंडेशन ने संरक्षक श्री विवेक मौर्य के निर्देश पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत निर्माण में भागीदारी करते हुए “स्वच्छ व सुंदर दिखे शहर, प्लास्टिक मुक्त बने अम्बेडकरनगर” नाम से कैंपेन की शुरुआत की है। इस अभियान के अन्तर्गत संस्था पहले चरण में 11000 शॉपिंग बैग वितरित करने जा रही है। जिले में सिंगल यूज प्लास्टिक के उन्मूलन के लिए नारायण फाउंडेशन ने इस कैम्पेन को शुरू किया है। हम प्लास्टिक के प्रति जागरूकता अभियान के अन्तर्गत घर-घर दुकान-दुकान जाकर स्थानीय दुकानदारों, निवासियों व गणमान्यों को शॉपिंग बैग दे रहे हैं व इस बैग के अधिक से अधिक प्रयोग का अनुरोध कर रहे हैं। नारायण फाउंडेशन के इस अभियान को अपना समर्थन देने के लिए मैं इस से जुड़े हर एक व्यक्ति का व्यक्तिगत आभार प्रकट करता हूँ.”

  सांसद रितेश पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष त्र्यंबक तिवारी, जिला संघ प्रमुख ओमप्रकाश काबरा, चेयरमैन चन्द्र प्रकाश वर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष साधु वर्मा ने कैंपेन की शुरुआत की ।

Related Articles

Back to top button