PDA ही BJP को हराएगा…चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अखिलेश यादव ने सरकार पर साधा निशाना

अखिलेश ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले और घपले हुए हैं।

Lok Sabha Chunav 2024: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव की घोषणा कर दी है। इस चुनाव से भारत का भविष्य तय होना है। लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा का भी यह चुनाव है। इसलिए आज से ही सभी को चुनाव प्रचार में जुट जाना है। सन् 2024 के चुनावों के बाद जनता को भाजपा वोट का अधिकार भी नहीं मिलने देगी लिए आज से ही सभी को प्रचार में जुट जाना है। जनता भाजपा को हराकर लोकतंत्र को बचाने के लिए तैयार है। हमें, पीडीए के माध्यम से भाजपा को परास्त करना है।

बीजेपी कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर-अखिलेश

अखिलेश ने कहा कि कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर है। भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा घोटाले और घपले हुए हैं। लोगों को फर्जी केसों में फंसाने और विपक्षी नेताओं को बदनाम करने के लिए ईडी, सीबीआई, इन्कमटैक्स का दुरूपयोग किया जा रहा है। भाजपा सरकार में कालाधन और बढ़ा है।

महिला अपराध में यूपी नंबर एक पर-अऱिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि महिला अपराध में उत्तर प्रदेश देश में नम्बर एक है। हिरासत में मौतों के मामले में भी उत्तर प्रदेश अव्वल है। महिलाएं एवं बच्चियां उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक असुरक्षित हैं। भाजपा सरकार में बहन-बेटियां रोज ही हैवानियत की शिकार हो रही है। घटनाओं से मुख्यमंत्री जी का जीरों टॉलरंेस का दावा जीरो हो गया है जबकि अपराधी को अगले चौराहे पर पकड़ कर सबक सिखाएंगे का दावा था जो हवा हवाई रह गया है।

इस सरकार में कानून व्यवस्था चौपट

अखिलेश यादव ने आगे कहा कि कानून व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में किसी की भी जान जा सकती है। कोई भी सुरक्षित नहीं है। नौजवानों को नौकरी और रोजगार देने का वादा जुमला निकला। न प्रदेश में निवेश हुआ और नहीं कोई फैक्ट्री उद्योग लगा। नौकरी देने वाली भर्ती परीक्षा का भाजपा सरकार ने जानबूझकर पेपर लीक कराके नौजवानों को बर्बाद कर दिया है। भाजपा सरकार किसी को नौकरी नहीं देना चाहती है। विकासकार्य ठप्प है। समाजवादी सरकार में जो विकास कार्य हुआ था उसी को अपना बताकर या नाम बदल कर सरकार अपनी वाहवाही कर रही है। फूट डालो और राज करो अंग्रेजों वाली नीति के तहत भाजपा समाज में नफरत फैलाने और बांटने का काम कर रही है। भाजपा का एजेण्डा साम्प्रदायिकता फैलाना है। अब जनता सब जानने लगी है। भाजपा अपने एजेण्डा में कभी सफल नहीं होगी।

फर्जी केस में लोगों को जेल में डाला जा रहा-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए। फर्जी केसों में बेकसूरों को जेल में डाला जा रहा है। पुलिस थानों में भी कोई सुरक्षित नहीं है। जनता की अभिव्यक्ति की आजादी पर भी किसी न किसी बहाने नए-नए प्रतिबंध लगाए जा रहे है। किसानों का दमन किया जा रहा है। हजारों शिक्षक न्याय की गुहार सालों से कर रहे है, उनकी नियुक्तियां नहीं की जा रही है। धरना-प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर लाठियां बरसाई जा रही है।

जनता भाजपा से परेशान-अखिलेश

उन्होंने आगे कहा कि जनता का हर वर्ग भाजपा सरकार में परेशान है। जनता महंगाई, बेरोजगारी से निराश और हताश है। किसान, नौजवान सभी आक्रोशित है। भाजपा सरकार में संविधान और लोकतंत्र खतरे में है। संविधान में दिये गये अधिकारों को छीना जा रहा है। संविधान में समाज के कमजोर वर्ग शोषित वंचितों के लिए आरक्षण की जो व्यवस्था की गयी थी उसे भी भाजपा सरकार निजीकरण करके आउटसोर्सिंग के जरिये समाप्त कर रही है। बाबा साहब डॉ0 भीमराव अम्बेडकर ने नागरिकों को सम्मान से जीने के लिए जो संवैधानिक व्यवस्था की थी उन्हें भी समाप्त करने की साजिशें हो रही है।

सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है-अखिलेश

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सबसे कायर पार्टी है। वह जनाक्रोश से डरी है। इसलिए भाजपा सत्ता के लिए सभी मर्यादाएं तोड़ रही है। सत्ता के लिए भाजपा कुछ भी कर सकती है। भाजपा संवैधानिक संस्थानों को कमजोर कर रही है। ऐसे में राष्ट्रीय अस्मिता को बचाने, लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए भाजपा सरकार को हटाना समाजवादी पीडीए और इंडिया गठबंधन का एक मात्र लक्ष्य है।

Related Articles

Back to top button