संभल लोकसभा सीट से किसके सिर सजेगा ताज, जनता ने खुलकर बताया

भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी और सपा ने पूर्व सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके पोते एवं कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है।

लोकसभा चुनाव के तारीखों का एलान हो चुका है। संभल लोकसभा में निर्वाचन आयोग की घोषणा के अनुसार तृतीय चरण में सात मई को प्रस्तावित किया गया है। जिसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर रही है। कुछ पार्टियों ने अपने प्रत्याशियों को मैदान में उतार दिया है। 

भाजपा ने परमेश्वर लाल सैनी और सपा ने पूर्व सपा सांसद डॉ शफीकुर्रहमान बर्क के निधन के बाद उनके पोते एवं कुंदरकी विधायक जियाउर्रहमान बर्क को प्रत्याशी घोषित किया है। बाकी अन्य पार्टियों ने अभी अपने प्रत्याशी घोषित नहीं किए है। दोनों घोषित प्रत्याशी संभल लोकसभा क्षेत्र में जी जान से जुटे हुए है।

दोनों प्रत्याशियों को लेकर जब भारत समाचार ने संभल लोक सभा क्षेत्र के बहजोई नगर पालिका क्षेत्र के  मतदाताओं से बात कि तो कुछ ने बीजेपी प्रत्याशी के जीतने का दावा किया तो कुछ ने सपा प्रत्याशी के जीतने का दावा किया है अर्थात संभल लोकसभा पर बीजेपी और सपा में कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी, लेकिन जीत का सेहरा किसके बंधेगा यह आगामी समय बताएगा।

Related Articles

Back to top button