
समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि बीजेपी इलेक्टोरल बॉन्ड की मदद से की गई वसूली को छिपाने के लिए विपक्षी नेताओं को निशाना बना रही है। लखनऊ में अखिलेश यादव ने कहा कि उन्होंने सुना है कि दिल्ली एक्साइज केस के आरोपी शरद रेड्डी ने बीजेपी को करोड़ों रुपये के चुनावी बॉन्ड दिए थे।
अखिलेश यादव ने कहा कि इसका मतलब है कि अगर कोई बिना बॉन्ड के चंदा ले रहा है तो ये गलत है और बॉन्ड के जरिए पैसे निकालना सही है। अखिलेश यादव ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए से की गई जबरन वसूली को छिपाने के लिए बीजेपी की सरकार के माध्यम से विपक्षी नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है।









