अथिया शेट्टी और केएल राहुल की शादी को लेकर खास दोस्त ने किया बड़ा खुलासा…

वहीं अब अथिया शेट्टी की सबसे करीबी दोस्तों में से एक ने पुष्टि की है कि इस साल लवबर्ड्स कोई शादी नहीं करने जा रहें है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अथिया शेट्टी के पास इस साल अलग-अलग अंतराल पर शुरू होने वाले दो प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने आगे कहा कि विश्व कप आने के साथ केएल राहुल का कार्यक्रम भी बिजी है।

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी के बाद खबरें आ रही थी कि अथिया शेट्टी और केएल राहुल, जो तीन साल से अधिक समय से साथ हैं, जल्द ही शादी कर सकते हैं। बताया जा रहा है था की ये कपल इस साल विंटर में वेडिंग करने की प्लानिंग कर रहा है। और दिलचस्प बात यह है कि दोनों सेलेब्स की वेडिंग साउथ इंडियन स्टाइल में होगी।

बता दे कि अपने रिश्ते को कुछ समय तक गुप्त रखने के बाद, लवबर्ड्स ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के साथ इसे आधिकारिक कर दिया था।18 अप्रैल को , इस जोड़ी ने तब सुर्खियां बटोरीं, जब अथिया ने अपने बॉयफ्रेंड के लिए बर्थडे पोस्ट शेयर किया।  क्रिकेटर के साथ कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, “आपके साथ कहीं भी, जन्मदिन मुबारक हो।”

वहीं अब अथिया शेट्टी की सबसे करीबी दोस्तों में से एक ने पुष्टि की है कि इस साल लवबर्ड्स कोई शादी नहीं करने जा रहें है। एक इंटरव्यू में उन्होंने इस बात का खुलासा किया कि अथिया शेट्टी के पास इस साल अलग-अलग अंतराल पर शुरू होने वाले दो प्रोजेक्ट हैं। उन्होंने आगे कहा कि विश्व कप आने के साथ केएल राहुल का कार्यक्रम भी बिजी है।

Related Articles

Back to top button