चार बेटियों को छोड़ पड़ोसी संग भागी महिला, पति ने लाखों रुपये और जेवर ले जाने का लगाया आरोप

हापुड़ के जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजली विभाग में कार्यरत ...

हापुड़ के जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र के ग्राम बदनौली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बिजली विभाग में कार्यरत अरुण कुमार की पत्नी अपनी चार नाबालिग बेटियों और पति को छोड़कर पड़ोसी युवक के साथ फरार हो गई। पीड़ित पति ने पत्नी पर घर से नगदी और सोने के गहने ले जाने का गंभीर आरोप लगाया है।

पीड़ित अरुण कुमार के अनुसार, उनकी शादी को 15 साल हो चुके थे। 25 मई 2026 की सुबह जब वह अपनी ड्यूटी पर गए हुए थे, तब उनकी पत्नी प्रीति ने घर में मौजूद मौका पाकर पड़ोसी अरविंद उर्फ मोगली के साथ मिलकर घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और सोने के जेवर (अंगूठी, चेन और कुंडल) चोरी कर लिए और घर से भाग गई। शाम को काम से लौटने पर जब अरुण को घटना की जानकारी हुई, तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया।

स्थानीय स्तर पर सुनवाई न होने के बाद अब पीड़ित ने हापुड़ के पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। अरुण ने अपनी बेटियों के भविष्य को लेकर चिंता व्यक्त की है। पुलिस ने दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Back to top button