अकबरनगर ध्वस्तीकरण के बाद अबरारनगर सर्वे करने पहुंची एलडीए की टीम

लखनऊ। अकबरनगर ध्वस्तीकरण होते ही एलडीए की टीम बृहस्पतिवार को अबरारनगर का सर्वे करने पहुंची। कुकरैल नदी के किनारे खुर्रमनगर में अबरारनगर बसा है।

बृस्पतिवार को एलडीए की टीम कुकरैल के किनारे बसे अबरारनगर का सर्वे करने पहुंची। इस दौरान एलडीए की टीम के साथ भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। बता दें कि एलडीए ने अभियान चलाकर कुकरैल के किनारे अकबरनगर में गैरकानूनी रुप से बने लगभग 1240 मकान, दुकानें व कामप्लेक्स ध्वस्त कर दिए थे।

कुकरैल नदी पर लोगों नें अवैध रुप से कब्जा करके मकान, दुकानें व काम्पलेक्स बनवा लिए थे। कुकरैल नदी सुन्दरीकरण को लेकर प्रशासन ने जब सर्वे किया तो पता चला कि अकबरनगर प्रथम व द्वितीय प्रशासन कुकरैल नदी की जमीन पर बसा है। जिसके बाद अवैध रुप से बने निर्माण को प्रशासन न ध्वस्त कर दिया। प्रशासन की इस कार्यवाही में महीनों का समय लग गया।

कुकरैल के किनारे प्रशासन 27 किलोमीटर की रेंज में कुकरैल नदी बनाना चाहता है। जिसके चलते अवैध निर्माण ध्वस्त किये जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button