भारत के राष्ट्रपति पद के शपथ ग्रहण करने के बाद अब द्रौपदी मुर्मू का नया अवास राष्ट्रपति भवन होगा। इससे पहले रामनाथ कोविंद राष्ट्रपति इस भवन में रहते थे। द्रौपदी मुर्मू द्वारा राष्ट्रपति पद की शपथ लेने के बाद अब राष्ट्रपति भवन पर द्रौपदी मुर्मू का अधिकार हो गया है। 24 जुलाई को कार्यकाल पूरा होने के बाद रामनाथ कोविंद सोमवार को राष्ट्रपति भवन छोड़कर अपने नए आवास पहुंच गए हैं।
रामनाथ कोविंद का नया पता जनपथ रोड स्थित वह बंगला होगा, जहां पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। इस बंगले को राष्ट्रपति के तौर पर कोविंद का कार्यकाल पूरा होने के बाद उनके रहने के लिए आवास के रूप में तैयार किया गया है। इस बंगले में इससे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान रहते थे। 2020 में रामविलास पासवान का निधन होने के बाद उनके बेटे चिराग पासवान को नोटिस मिलने के बाद यह बंगला खाली करा लिया गया था।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद को रिटायरमेंट के बाद 1.5 लाख रुपये प्रतिमाह पेंशन के साथ-साथ मुफ्त बिजली, मुफ्त पानी, मुफ्त मोबाइल फोन, मुफ्त दो लैंडलाइन, मुफ्त ब्रॉडबैंड, मुफ्त इंटरनेट कनेक्शन, मुफ्त ड्राइवर, मुफ्त कार, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं, मुफ्त ट्रेन यात्रा, मुफ्त हवाई यात्रा और 60 हजार रुपये प्रतिमाह सेक्रेटेरियल स्टाफ और आफिस खर्च के लिए दिया जाएगा।