घोसी उपचुनाव; 10वें राउंड की गिनती के बाद सुधाकर सिंह ने बनाई निर्णायक बढ़त, दारा सिंह चौहान की बढ़ी टेंशन

लखनऊ; उत्तर प्रदेश की घोसी उपचुनाव सीट पर बीजेपी-सपा प्रत्याशी के बीच टक्कर जारी है.10वें राउंड के मतों की गणना का परिणाम जारी हो चुका है. जिसमे सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह 12,144 मतों से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर बढ़त बना ली है. मिली जानकारी के मुताबिक जहां, सुधाकर सिंह को 38637 वोट वहीं दारा सिंह चौहान को 26493 वोट मिले हैं.

बता दें कि 239 मतदान केंद्र के 455 बूथों पर मंगलवार को मतदान हुआ था. इस सीट पर भाजपा के दारा सिंह चौहान का सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला है. दारा सिंह की कड़ी परीक्षा है, क्योंकि वह सपा की विधायकी से इस्तीफा देकर भाजपा में आए हैं. इसके बाद बीजेपी ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है. सुधाकर सिंह 2017 में सपा के टिकट पर चुनाव लड़कर तीसरे और 2019 में निर्दलीय चुनाव लड़कर दूसरे स्थान पर रहे थे.

Related Articles

Back to top button