कृषि कानून : राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना बोले, जो छीने संसद से चर्चा का अधिकार, फ़ेल है, डरपोक है वो सरकार…

संसद के शीतकालीन सत्र का आज पहला दिन है। जहा कृषि कानून वापसी का बिल लोकसभा में पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कृषि कानून वापसी का बिल पेश किया। तीन कृषि कानूनों की वापसी वाले बिल को लोकसभा और राज्यसभा की मंजूरी मिल गई है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए बोले, जिस प्रकार से इन कानूनों को रद्द किया है, बिना किसी बातचीत के वो दिखाता है कि सरकार चर्चा से डरती है।

वही, उन्होंने ट्वीट कर लिखा, चर्चा नहीं होने दी- MSP पर, शहीद अन्नदाता के लिए न्याय पर, लखीमपुर मामले में केंद्रीय मंत्री की बर्ख़ास्तगी पर, उन्होंने कहा, जो छीने संसद से चर्चा का अधिकार, फ़ेल है, डरपोक है वो सरकार।

कृषि कानून वापसी पर राहुल गांधी ने कहा, हमने कहा था कानून वापस लेने होंगे। सरकार को काले कानून रद्द करने पड़े। सरकार बहस से डरती है। सरकार बिल पर चर्चा नहीं करना चाहती है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी बोले, ये किसानों, मजदूरों की सफलता है। बिना चर्चा के कानून वापसी क्यों हुई? सरकार ने कानून वापसी पर चर्चा नहीं होने दी। हम लखीमपुर खीरी पर बहस चाहते थे।

राहुल गांधी ने कहा, MSP पर चर्चा क्यों नहीं की गई? किसानों के मुद्दों की लंबी लिस्ट है। किसके दबाव में कानून बनाए गए थे? हम MSP पर बहस करना चाहते थे। सरकार किसानों की मांग को पूरा करे।

Related Articles

Back to top button