Akhilesh Yadav ने भाजपा पर लगाया समाज से भेदभाव का आरोप, कहा धर्म का दुरुपयोग कर कुर्सी हथियाना चाहती है BJP

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। जहाँ उन्होंने जनेश्वर मिश्र की...

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव शनिवार को जनेश्वर मिश्र पार्क पहुंचे। जहाँ उन्होंने जनेश्वर मिश्र की प्रतिमा पर पुष्पांजलि की। इस मौके पर उन्होंने कई मुद्दों पर भारतीय जनता पार्टी का घेराव भी किया। बीजेपी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा भाजपा भेदभाव कर रही हैं। समाज से भेदभाव खत्म होना चाहिए। हमारी संस्कृति गंगा-जमुनी तहजीब की रही हैं। BJP जनता को सिर्फ गुमराह करती है।

अखिलेश यादव इस राहुल गाँधी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, मुझे खुशी है इस बात की देश की जनता का, न्यायालय पर, सुप्रीम कोर्ट पर और लोकतंत्र पर भरोसा बढ़ा है। भारतीय जनता पार्टी का अहंकार और जिस तरीके से नीचा दिखाने की राजनीति थी उसकी हार हुई है।

वहीं हरियाणा की हिंसा पर उन्होंने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। अखिलेश यादव ने कहा, हरियाणा की घटना हो या देश के अन्य घटनाएं हो, इसमें अब देश के सच्चे लोगों को सामने आना होगा। भारतीय जनता पार्टी लगातार धर्म का दुरुपयोग कर कुर्सी हथियाना चाहती है।

मणिपुर की घटना को याद करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, जिस तरह से मणिपुर में घटना हुई है वह ना केवल भारत के लोगों का बल्कि दुनिया में भारत का सर झुका है। कोई कल्पना कर सकता है कि माताओं बहनों के साथ ऐसी घटना हो, उनको कपड़े उतार कर घुमाया जाए। महाभारत में केवल चीर खींचा गया था तो महाभारत हो गई थी और जिस तरह की घटना मणिपुर में हुई है इन्होंने नारी का सम्मान गिराया है। आज हम सब को संकल्प लेना पड़ेगा जो गैर बराबरी की बात समाजवादियों ने कही है नारी समता की बात कही है उसमें नारी सम्मान कैसे बचेगा उस दिशा में भी संकल्प लेना होगा।

अखिलेश यादव ने ज्ञानवापी पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा को गंगा जमुनी तहजीब के खिलाफ बताया हैं। भारतीय जनता पार्टी लगातार समाज में कैसे गैर बराबरी हो, सच्चे हिंदू लोगों को सामने आना पड़ेगा वरना यह भारतीय जनता पार्टी के लोग इसी तरह दुरुपयोग करते रहेंगे। हमारी जो संस्कृति रही है वह गंगा जमुनी तहजीब का दामन दायरा कैसे बढ़े उसकी रही है। कैसे बराबरी गैर बराबरी खत्म हो दिशा में जाना पड़ेगा, भाईचारा कैसे कायम हो बेरोजगारी कैसे खत्म हो, महंगाई कैसे खत्म हो, रोजगार कैसे मिले, उस दिशा में काम करना होगा।

उन्होंने सपा नेताओ के भाजपा में जाने के सवाल पर कहा, भारतीय जनता पार्टी लगातार गुमराह करके लगातार ऐसे मुद्दे उठाकर समाज को बांटना चाहती है। समाज को उलझाना चाहती है बीजेपी नकारात्मक राजनीति कर रही है। तोड़ने से ज्यादा उन्हें चिंता करनी चाहिए कि जो उनके डिब्बे है वह अपने आप को इंजन समझ रहे हैं। सोचो यह डबल इंजन के लोग जब टकराएंगे तब क्या होगा। जिस प्रदेश के पास अपना डीजीपी ना हो, रिटायर्ड चीफ सेक्रेटरी से काम चलाया जा रहा हो। अफसरों के भ्रष्टाचार की शिकायतें मिल रही हो। भारतीय जनता पार्टी भ्रष्टाचार के लगातार नए-नए शब्दकोश का आविष्कार कर रही है।

Related Articles

Back to top button