Alia Ranbir Wedding: आलिया के हाथ पर सजी रनबीर के नाम की मेहंदी, रो पड़े करण जौहर…

आलिया और रणबीर के फैंस का इंतजार आज खत्म हो जाएगा। आज रणबीर कपूर और आलिया भट्ट एक दुसरे के हो जाएंगे। आलिया बनेंगी रणबीर की दुल्हनियां। सिर्फ कुछ घंटो बाद रणबीर और आलिया शादी के बंधन में बंध जाएंगे। नीतू कपूर और रिद्धिमा कपूर वेडिंग वेन्यू पर पहुंच गए हैं।

बता दें, एक दिन पहले बुधवार को रणबीर कपूर के ‘वास्तु’ अपार्टमेंट में रणबीर और आलिया की मेहंदी और हल्दी की रस्म अदा की गई। जहां कुछ करीबी सेलेब्स ने ही शिरकत की। दूल्हे की मां नीतू कपूर, बहन रिद्धिमा कपूर, दुल्हन की मां सोनी राज़दान, पापा महेश भट्ट और बहन पूजा भट्ट् के अलावा करण जौहर, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रीमा जैन, आदर जैन ने आलिया-रणबीर की शादी की रस्मों में शिरकत की।

खबरों के अनुसार, रणबीर और आलिया की बारात कृष्णा राज बंगले से शुरू होगी जो रणबीर और आलिया का नया घर है। बारात में कपूर परिवार शामिल होगा और पूरा कपूर परिवार नाचते गाते वास्तु तक आएगा जहां आलिया और रणबीर सात फेरे लेंगे।

Related Articles

Back to top button