अनिल अंबानी की कंपनी को मिली बड़ी राहत, 2771 करोड़ रुपये का कर्ज के पुनर्गठन पर समझौता, जाने पूरी जानकारी

नई दिल्ली : कभी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति रहे अनिल अंबानी की कंपनी को लेकर एक बड़ी खबर है। खबर यह है कि अब उनकी एक कंपनी के खिलाफ बैंकरप्सी प्रोसेस शुरू नहीं होगा। यानी जिस तरह जेपी एसोसिएट्स बैंकरप्सी हो गई थी और गौतम अडानी को बेच दी गई थी, अब अनिल अंबानी की कोई कंपनी नहीं बिकेगी। कंपनी को राहत मिल गई है।

शेयर्स शुक्रवार को 5% गिरकर 69.9 रुपये पर बंद हुए

अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर के शेयर्स पर देखा जा सकता है। बता दे कि इसके शेयर्स शुक्रवार को 5% गिरकर 69.9 रुपये पर बंद हुए। क्योंकि जिस कंपनी के खिलाफ अब बैंकरप्सी प्रोसिडिंग नहीं होगी, वह रिलायंस इंफ्रा की सब्सिडियरी है। आइए जानते हैं कि खबर का अंत क्या है?

10 जुलाई को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी

दरअसल, पूरी जानकारी अनिल अंबानी की रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की सब्सिडियरी कंपनी मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड (MMOPL) से जुड़ी है। रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड ने 10 जुलाई को एक एक्सचेंज फाइलिंग में यह जानकारी दी।

NARCL का बकाया कर्ज़ 1,100 करोड़ रुपये से ज़्यादा कम हो जाएगा

कंपनी ने एक एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि 9 जुलाई, 2026 को MMOPL ने सरकारी संस्था ‘नेशनल एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी लिमिटेड’ (NARCL) के साथ एक डेट रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट किया है। इस एग्रीमेंट के चलते, मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड पर NARCL का बकाया कर्ज़ 1,100 करोड़ रुपये से ज़्यादा कम हो जाएगा (31 मार्च, 2026 तक)। एग्रीमेंट का साइज़: यह एग्रीमेंट 2,771.32 करोड़ रुपये का है।

कंपनी ने बताया कि इस एग्रीमेंट के तहत MMOPL के खिलाफ शुरू की गई इन्सॉल्वेंसी प्रोसिडिंग्स वापस ले ली जाएंगी। यानी अब जेपी एसोसिएट्स के अनिल अंबानी या मुंबई मेट्रो वन प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कोई बैंकरप्सी प्रोसिडिंग्स नहीं होगी।

MMOPL में रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर की कितनी हिस्सेदारी है ?

फाइलिंग के मुताबिक, MMOPL, रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड (जिसकी 74% हिस्सेदारी है) और MMRDA (जिसकी 26% हिस्सेदारी है) के बीच एक जॉइंट वेंचर है।

कंपनी ने फाइलिंग में कहा कि NARCL के पास MMOPL के बोर्ड में एक डायरेक्टर नॉमिनेट करने का अधिकार है। इसमें रीस्ट्रक्चरिंग को लागू करने पर नज़र रखने के लिए लेंडर्स और MMOPL के रिप्रेजेंटेटिव वाली एक मॉनिटरिंग कमेटी बनाने का प्रोविज़न है। इस मास्टर रीस्ट्रक्चरिंग एग्रीमेंट (MRA) के तहत, NARCL को MMOPL के बोर्ड में अपने एक डायरेक्टर को नियुक्त करने का अधिकार है।

इसके अलावा, इसमें आमतौर पर ज़रूरी और रोक लगाने वाले नियम होते हैं, जैसे कि लेंडर की पहले से लिखी हुई मंज़ूरी के बिना कुछ कॉर्पोरेट कामों पर रोक।

Related Articles

Back to top button