
दिल्ली; मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल 1 जून को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री Mk Stalin से मुलाकात करेंगे. 1 जून को चेन्नई में होने वाली दोनों नेताओं की मुलाकात को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. केजरीवाल तमिलनाडु के मुख्यमंत्री से मुलाकात कर केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ DMK का समर्थन मांगेंगे.
दिल्ली
— भारत समाचार | Bharat Samachar (@bstvlive) May 31, 2023
➡कल तमिलनाडु के CM स्टालिन से मिलेंगे केजरीवाल
➡2 जून को झारखंड के CM सोरेन से मिलेंगे केजरीवाल
➡केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन मांगेंगे केजरीवाल
➡अध्यादेश के खिलाफ विपक्षी नेताओं से मिल रहे केजरीवाल#Delhi @ArvindKejriwal @mkstalin @HemantSorenJMM pic.twitter.com/M1EwzdBTm5
इसके बाद वह 2 जून को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे. दोनों नेताओं की मुलाकात रांची में होंगी. यहां भी वह हेमंत सोरेन से केंद्र सरकार द्वारा लाए गए अध्यादेश के खिलाफ उनसे समर्थन मांगेंगे. इस दौरान सीएम केजरीवाल के साथ आम आदमी पार्टी के कई नेता मौजूद रहेंगे.









