
असम से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। दरसल, असम के करीमगंज जिले में छठ पूजा कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की सड़क हादसे में मौत हो गई है। खबरों के अनुसार, गुरुवार की सुबह छठ घाट से ऑटो रिक्शा में लौटते समय ट्रक के टक्कर मारने से यह घटना हुई। आरोपी ड्राइवर मौके से फरार हो गया है।
बता दें, इस हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में चार महिलाएं और दो बच्चें शामिल है। सभी श्रद्धालु छठ पूजा के बाद ऑटोरिक्शा से घर लौट रहे थे। ऑटोरिक्शा की टक्कर ट्रक से हुई है। ये टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर ही 9 लोगों की मौत हो गई। जबकि एक ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
इस दुर्घटना में मारे गए लोगों में ऑटो चालक भी शामिल है। वहीं, ट्रक चालक मौके फरार हो गया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है। दुर्घटना में मारे गए सभी लोग पत्थरकंडी में स्थित लोंगाइ चाय बगान के रहने वाले हैं। इस घटना पर असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा सरमा ने शोक जताया है। साथ ही तत्काल प्रभाव से मारे गए लोगों के करीबी रिश्तेदारों को 1 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने स्थानीय प्रशासन से राहत कार्यों में जुटने के लिए भी कहा है।