सफेदपोशों का नाम बना अतीक अशरफ का काल, UP की सियासत में आएगा भूचाल

माफिया अतीक अहमद की हत्या किये जाने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी हत्या कई सवालों को जन्म दे गई हैं। सभी के में ये...

माफिया अतीक अहमद की हत्या किये जाने के बाद कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। उनकी हत्या कई सवालों को जन्म दे गई हैं। सभी के में ये इच्छा हैं कि अगर ये फर्जी एनकाउंटर नहीं हैं तो फिर किसने कराई ये हत्या, किसने की इतनी बड़ी साजिश, क्यों रात में ही उसे मेडिकल के लिए ले जाया गया। हालाँकि सूत्रों के हवाले से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं कि अतीक ने अपने बयान में कुछ सफेदपोशों के नाम का जिक्र किया था।

अब सवाल ये हैं कि कौन थे वो सफेदपोश, अतीक ने जिनका नाम लिया था ? जिन सफेदपोशों का नाम लेना अतीक-अशरफ के लिए काल बन गया। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक माफिया ने 45 सफेदपोशों का नाम लिया था। इनमें से 15 सफेदपोशों के घर ईडी छापा डाल चुकी है। बाकी 30 सफेदपोशों में अधिकांश प्रयागराज,लखनऊ के हैं।

खबर ये भी हैं कि एक बड़ा सफेदपोश सत्तारूढ़ दल से जुड़ा हुआ है। इसके साथ ही कई बड़े उद्योगपति,बिल्डर और कारोबारियों के नाम भी शामिल हैं। विपक्षी पार्टियों के सफेदपोशों का भी नाम उसके द्वारा लिया गया था। अब सवाल ये हैं कि कौन बंद करना चाहता था अतीक-अशरफ का मुंह ?

सूत्रों के अनुसार विनायक ग्रुप के संजीव अग्रवाल का नाम अतीक के बताये सफेदपोशों की सूची में सबसे ऊपर था। बिल्डर मोहम्मद मुस्लिम का भी नाम लिया था। कारों के बड़े डीलर अमित भार्गव भी अतीक के करीबी थे। प्रयागराज के एक और बिल्डर अमित गोयल का नाम भी शामिल था।

अब देखना होगा की अतीक और अशरफ की हत्या हो जाने के बाद इन 45 सफेदपोशों के नामों का खुलासा कब होगा? कब ये जानकारी सामने आएगी कि किन कंपनियों के साथ अतीक पार्टनरशिप कर रहा था। अधिकांश कंपनियों में अतीक का बेनामी पैसा था। लखनऊ के भी 4 बिल्डरों के साथ बेनामी पार्टनरशिप थी।

Related Articles

Back to top button