अयोध्या: CM Yogi ने किया रामानुजाचार्य की मूर्ति का अनावरण, बोले- भारत को मिला पूज्य संतों का सानिध्य…

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर पहले अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी ने संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। 120 वर्ष पुराने अम्मा जी का मंदिर में रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा स्थापित की गई है।

अयोध्या. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर हैं। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित जिलों के दौरे पर पहले अयोध्या पहुंचे। सीएम योगी ने संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। 120 वर्ष पुराने अम्मा जी का मंदिर में रामानुजाचार्य जी की प्रतिमा स्थापित की गई है। बता दें, सीएम योगी आज बाढ़ प्रभावित जिलों की समीक्षा करेंगे और राहत सामग्री बाटेंगे।

बुधवार को सीएम योगी ने अयोध्या पहुंचकर संत रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया। सीएम योगी ने कहा रामानुजाचार्य जी की 1000वीं जयंती पर रामानुजाचार्य की प्रतिमा का अनावरण किया है। सीएम योगी ने कहा भारत ज्ञान की भूमि है, भारत ने दुनिया को ज्ञान दिया है, पूज्य संतों का सानिध्य भारत को मिला है। महापुरुषों ने हमारा मार्गदर्शन किया है।

इसके साथ ही सीएम योगी दीपोत्सव को लेकर अफसरों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे। सीएम दीपोत्सव तैयारियों की समीक्षा करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को बलरामपुर, श्रावस्ती,बहराइच के दौरे पर रहेंगें। सीएम योगी बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बने बाढ़ राहत कैम्प का निरीक्षण करेंगे और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत समाग्री का वितरण करेंगें। उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हो रही वर्षा के कारण बाढ़ की स्थिति और गंभीर हो गई है।

Related Articles

Back to top button