मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को लिखा पत्र, लगाए कई गंभीर आरोप

मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लिखे पत्र में आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया, इस हमले में उन्हें चोट भी आई।

असम हुए हंगामे को लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने नॉर्थ ईस्ट राज्य असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर हमले के आरोप लगाए हैं। इसके साथ ही ऐसे कृत्य करने वाले को पुलिस संरक्षण मिलने का भी दावा किए हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष ने पत्र लिखकर बताया है कि असम में भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जरूरी सुरक्षा नहीं दी जा रही है। भाजपा के कार्यकर्ता यात्रा पर हमले कर रहे हैं। असम पुलिस ऐसा करने वालों को संरक्षण दे रही है। उन्होंने बताया कि सोनितपुर जिले में 21 जनवरी को हमला हुआ था। स्थानीय एसपी राज्य के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के भाई हैं। उन्होंने हमला करने वाले भाजपा कार्यकर्ताओं पर कोई कार्रवाई नहीं की। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के सोशल मीडिया टीम पर हमला किया था। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की कार पर भी हमले किए।

मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा लिखे पत्र में आरोप है कि भाजपा कार्यकर्ताओं ने असम कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भूपेन बोरा पर हमला किया, इस हमले में उन्हें चोट भी आई। इसके अगले दिन 22 जनवरी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी के काफिले को रोका और उनके काफी करीब आ गए थे। उन्होंने पुलिस पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि इन घटनाओं के समय पुलिस भाजपा कार्यकर्ताओं को संरक्षण देती रही।

Related Articles

Back to top button