
कार्तिक आर्यन और किआरा अडवाणी की अपकमिंग फिल्म भूल भुलैया 2 का टीज़र 14 अप्रैल को रिलीज़ हो गया है। 53 सेकंड के टीज़र में मंजुलिका की एक झलक देखने को मिली है। साथ ही कार्तिक भी बड़े ही दिलचस्प किरदार में दिखाई देंगे। फिल्म में कार्तिक के साथ किआरा अडवाणी , राजपाल यादव ,तबू और संजय मिश्रा मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे।
भूल भुलैया का सीक्वेल की खबर मिलते ही फैंस उसकी रिलीज़ का इंतज़ार करने लगे थे और अब उनका ये इंतज़ार बस खत्म होने ही वाला है । 53 सेकंड के टीज़र ने रिलीज़ होते ही इंटरनेट पे तहलका मचा दिया।
टीज़र के बाद अब फैंस को ट्रेलर का इंतज़ार है। फिल्म का निर्देशन अनीस बज्मी द्वारा किया गया है। फिल्म 2021 में रिलीज़ होने वाली थी पर कोविड 19 के चलते इसकी रिलीज़ डेट बढ़ा दी गयी है। अब यह फिल्म 20 मई 2022 को रिलीज़ होगी। टीज़र के रिलीज़ होते ही चाँद घंटो में उसपे मिलियन में व्यूज आ गए।








